शहरी पक्की नाली-गली योजना में 8.5 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2019 7:07 AM

विज्ञापन

बिहारशरीफ : मुख्यमंत्री शहरी पक्की नाली गली पक्कीकरण योजना के तहत रविवार को नगर निगम द्वारा आठ करोड़ की योजनाओं को टेंडर के लिये भेजा गया है. अगले 15 दिन में आठ करोड़ की और योजनाएं टेंडर के लिए भेजी जायेंगी. इसकी जानकारी देते हुए नगर आयुक्त सौरभ जोरेवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी पक्की […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : मुख्यमंत्री शहरी पक्की नाली गली पक्कीकरण योजना के तहत रविवार को नगर निगम द्वारा आठ करोड़ की योजनाओं को टेंडर के लिये भेजा गया है. अगले 15 दिन में आठ करोड़ की और योजनाएं टेंडर के लिए भेजी जायेंगी. इसकी जानकारी देते हुए नगर आयुक्त सौरभ जोरेवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी पक्की नाली गली योजना में रविवार को भेजा गया टेंडर करीब 20 दिन बाद खुलेगा.

उन्होंने बताया कि 14वें वित्त योजना से 7.5 करोड़ रुपये की नाली गली की योजनाएं कुछ दिन पहले टेंडर के लिए भेजी गयी थी. इस मद की योजनाओं का टेंडर 12 दिसंबर को खुलेगा. उन्होंने बताया कि नगर निगम के 41 वार्डों में से 21 वार्डों को इस योजना से पूर्ण रूप से आच्छादित कर लिया गया है.
इन सभी योजनाओं के पूर्ण हो जाने पर नगर निगम क्षेत्र की नाली व गली चकाचक हो जायेगी. जल जमाव की शहर में कोई समस्या नहीं होगी तथा इससे शहर साफ-सुथरा व सुंदर दिखेगा. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी नाली गली पक्कीकरण योजना व वित्त योजना मद से शहरी क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री शहरी नाली-गली पक्कीकरण की योजनाएं
वार्ड संख्या 01 में मदरसा के पीछे बबुरिया अहरा तक नाला व पथ निर्माण, प्राक्कलित राशि : 2447500, वार्ड संख्या 03 में रांची रोड मनीष क्लिनिक से लाडली क्लिनिक तक नाला निर्माण, प्राक्कलित राशि : 2491000, वार्ड संख्या 03 में मनीष क्लिनिक से लाडली क्लिनिक तक नाला व ढक्कन निर्माण, प्राक्कलित राशि : 2458600, वार्ड संख्या 04 में जगदीश गोप से पंचाने नदी सोहसराय चौराहा से पंचाने नदी तक, प्राक्कलित राशि : 708300, वार्ड संख्या 04 में सोहसराय डोम टोला से पंचाने व घनश्याम जी से पंचाने नदी, प्राक्कलित राशि : 1727900, वार्ड संख्या 05 में 17 नंबर से अरुण कुमार तक, अयोध्या यादव से रंजीत के मकान तक, प्राक्कलित राशि : 2499400, वार्ड संख्या 06 में परमानंद के मकान से आमोद तक जयराम जी से बढ़ई पोखर तक, प्राक्कलित राशि : 2292600, वार्ड संख्या 07 में बसंत के मकान से पंचाने नदी तक पथ एवं नाला निर्माण, प्राक्कलित राशि : 2319600, वार्ड संख्या 10 में लोहगानी शंकर मंदिर से रामउचित के मकान तक नाला निर्माण, प्राक्कलित राशि : 2220700, वार्ड संख्या 11 में आशिफ के मकान से तालाब तक नाला निर्माण, प्राक्कलित राशि : 896200, वार्ड संख्या 11 में शाहिद के मकान से हाजी मकसूद के मकान तक पथ व नाली निर्माण, प्राक्कलित राशि : 1501000, वार्ड संख्या 13 में कूड़वा रोड से चांद वकील व उसके आसपास नाला व पीसीसी, प्राक्कलित राशि : 2105700, वार्ड संख्या 13 में कमरून बुआ के घर से चांद कसाई के घर तक नाली व पथ निर्माण, प्राक्कलित राशि : 356400, वार्ड संख्या 12 में नट टोली से महुआ के आगे तक नाला व पीसीसी, प्राक्कलित राशि : 2495800, वार्ड संख्या 14 में इरशाद के मकान से जसीन साहेब के मकान तक नाली व पीसीसी, प्राक्कलित राशि : 910700, वार्ड संख्या 14 में सोहन के मकान से मुख्य सड़क तक नाली व आरसीसी, प्राक्कलित राशि : 2081300, वार्ड संख्या 15 में चूड़ीचक से भोला महतो के बोरिंग तक पथ व नाला निर्माण, प्राक्कलित राशि : 2242100, वार्ड संख्या 16 में अंबेर तिराहा से अंबेर शेखाना तक दोनों ओर व महाराज बुक स्टॉल से चौक तक नाला निर्माण, प्राक्कलित राशि : 2480700, वार्ड संख्या 18 में मोगलकुआं बौली पर रंजीत चौधरी से होते हुए मास्टर साहेब के मकान तक, प्राक्कलित राशि : 2494800, वार्ड संख्या 19 में सुनील महतो के घर से बिंद चौधरी तक नाला राजेश से गोपाल तक, प्राक्कलित राशि : 2494900, इसी प्रकार वार्ड नंबर 20, 21, 22, 23, 24, 25, 27, 28, 29, 31, 32, 34, 41, 42, 43, 44, 45, 46 व 23 में भी नाला, पथ निर्माण की योजनाएं ली गयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन