ट्रक व ऑटो की टक्कर में जख्मी महिला की भी मौत

Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : गिरियक थाने के दुर्गापुर गांव के समीप ट्रक व ऑटो की टक्कर में जख्मी एक महिला की मौत मंगलवार की देर रात बिहारशरीफ के एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान हो गयी. मृतका नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बरनावां गांव निवासी महेंद्र चौधरी की 34 वर्षीया पत्नी दौलती देवी है. बता […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : गिरियक थाने के दुर्गापुर गांव के समीप ट्रक व ऑटो की टक्कर में जख्मी एक महिला की मौत मंगलवार की देर रात बिहारशरीफ के एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान हो गयी. मृतका नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बरनावां गांव निवासी महेंद्र चौधरी की 34 वर्षीया पत्नी दौलती देवी है. बता दें कि इस हादसे में तब छह लोगों की मौत हो चुकी थी. इधर, एक और जख्मी महिला की मौत के बाद अब मृतकों की संख्या बढ़कर छह से सात हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
इधर, घटना की सूचना पाकर लहेरी थाना पुलिस निजी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. लहेरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव का अंत्यपरीक्षण कराकर दाह संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. बता दें कि बीते 13 नवंबर की ट्रक व ऑटो टक्कर में कुल छह लोगों की मौत, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गये थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन