आज राष्ट्रपति करेंगे विश्व शांति स्तूप के वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Oct 2019 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : विश्व शांति स्तूप की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह का उद्घाटन शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद करेंगे. मुख्य कार्यक्रम विश्व शांति स्तूप परिसर में आयोजित होगा. राष्ट्रपति शुक्रवार की सुबह 9:50 पर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. वहां से वे 10:35 पर विश्व शांति स्तूप परिसर के हेलीपैड पर पहुंचेंगे. मुख्य समारोह में राज्यपाल […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : विश्व शांति स्तूप की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह का उद्घाटन शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद करेंगे. मुख्य कार्यक्रम विश्व शांति स्तूप परिसर में आयोजित होगा. राष्ट्रपति शुक्रवार की सुबह 9:50 पर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. वहां से वे 10:35 पर विश्व शांति स्तूप परिसर के हेलीपैड पर पहुंचेंगे.
मुख्य समारोह में राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, जिला प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि आदि भी शरीक होंगे. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरी दुनिया से बौद्ध विद्वान एवं बौद्ध धर्मालंबी राजगीर पहुंच चुके हैं. राष्ट्रपति की उपस्थिति में जापान की चीफ ऑफ मॉन्क जीयोशीदी विशेष पूजा करेंगे.
उनके साथ करीब 300 बौद्ध भिक्षु भी राजगीर पधार चुके हैं. विश्व शांति स्तूप की स्थापना जापानी मॉन्क फूजी गुरुजी ने 1963 में किया था. तब से लेकर अब तक विश्व शांति स्तूप पूरी दुनिया में शांति का संदेश फैला रहा है. 50वीं वर्षगांठ पर बुद्ध के जीवन पर आधारित नाटकों का मंचन भी किया जायेगा. कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. स्तूप को आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




