ePaper

केस नहीं उठाने पर बदमाशों ने की फायरिंग, बचा युवक

Updated at : 04 Oct 2019 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
केस नहीं उठाने पर बदमाशों ने की फायरिंग, बचा युवक

बिहारशरीफ : बिहार थाने के खंदकपर मुहल्ले में बदमाशों ने केस नहीं उठाने पर एक युवक पर फायरिंग कर दी. युवक ने भागकर अपनी जान बचायी. यह घटना एक अक्तूबर की संध्या 6:30 बजे घटी. पीड़ित युवक क्षेत्र के खंदकपर मुहल्ला निवासी संजय कुमार राणा के 29 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है. पीड़ित ने बिहार […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिहार थाने के खंदकपर मुहल्ले में बदमाशों ने केस नहीं उठाने पर एक युवक पर फायरिंग कर दी. युवक ने भागकर अपनी जान बचायी. यह घटना एक अक्तूबर की संध्या 6:30 बजे घटी. पीड़ित युवक क्षेत्र के खंदकपर मुहल्ला निवासी संजय कुमार राणा के 29 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है. पीड़ित ने बिहार थाने में तीन से चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पीड़ित सोनू ने कहा है कि घटना के दिन संध्या में बनौलिया मुहल्ला निवासी पैदल यादव ने मोबाइल पर कॉल कर खंदकपर बुलाया, जहां पैदल यादव, उसका भाई रामबाबू यादव व बैगनाबाद मुहल्ला निवासी बिला यादव ने थाने में शिकायत करने को लेकर गाली-गलौज व मारपीट करते हुए मोबाइल छीन लिया. विरोध करने पर रामबाबू ने मेरे सिर पर पिस्टल सटा दिया. इसके बाद वह भागने लगे तो मेरे ऊपर फायरिंग भी की. इधर, बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन