आर्थिक तंगी से परेशान छात्रा ने जहर खाकर की खुदकुशी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : लहेरी थाने के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में आर्थिक तंगी व बीए में नामांकन नहीं होने से इंटर पास छात्रा ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली. घटना सोमवार की देर संध्या घटी. मृतका की पहचान बेना थाना क्षेत्र के पैठना गांव निवासी अंजली कुमारी के रूप में की गयी. घटना के संबंध में मृतका […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : लहेरी थाने के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में आर्थिक तंगी व बीए में नामांकन नहीं होने से इंटर पास छात्रा ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली. घटना सोमवार की देर संध्या घटी. मृतका की पहचान बेना थाना क्षेत्र के पैठना गांव निवासी अंजली कुमारी के रूप में की गयी.
घटना के संबंध में मृतका अंजली की मां वीणा देवी ने बताया कि उनकी पुत्री लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी. अंजली आर्थिक तंगी से काफी परेशान थी. वह छोटे-छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर खर्चा निकाल रही थी.
अंजली इंटर पास होने के बाद एक प्राइवेट कॉलेज में बीए में नामांकन के लिए कई दिनों से एक कॉलेज का चक्कर काट रही थी. बावजूद उसे कॉलेज में दाखिला नहीं मिल रहा था. अंजली द्वितीय श्रेणी से इंटर की परीक्षा पास की थी. लेकिन काफी प्रयास के बाद भी नामांकन नहीं मिल पाने से वह तनाव में चल रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










