ePaper

बिहारशरीफ : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लड़की समेत छह गिरफ्तार

Updated at : 24 Jul 2019 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
बिहारशरीफ : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लड़की समेत छह गिरफ्तार

बिहारशरीफ : बिहार थाना क्षेत्र के एतवारी चौक के पास एक मकान में चोरी-छिपे चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. मौके से लड़की समेत छह लोगों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया है. मकान की तलाशी में चार पैकेट कंडोम व दो पैकेट सिगरेट पुलिस के हाथ लगी है. सदर डीएसपी […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिहार थाना क्षेत्र के एतवारी चौक के पास एक मकान में चोरी-छिपे चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. मौके से लड़की समेत छह लोगों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया है. मकान की तलाशी में चार पैकेट कंडोम व दो पैकेट सिगरेट पुलिस के हाथ लगी है.

सदर डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि बुधवार की दोपहर मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. सेक्स रैकेट की संचालिका मनीषा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. मनीषा की गिरफ्तारी के बाद कई अहम सुराग मिल सकेंगे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लड़की नवादा की रहनेवाली है. पूछताछ में लड़की ने बताया है कि उसे पांच लड़कों के साथ काम करने के लिए संचालिका मनीषा ने पांच हजार रुपये में सौंदा तय किया था. वह पांचों लड़कों के साथ काम कर उसके पास आयेगी, तो उसे 2500 रुपये देगी. गिरफ्तार लड़की ने बताया है कि वह गरीब है. इसलिए रुपये के लोभ में वह यहां आयी थी. लड़की ने बताया कि पांच लड़कों में शामिल राजन से मनीषा की जान पहचान है. राजन का मनीषा से गहरा संबंध है. मनीषा ने ही उसे राजन के साथ काम करने के लिए यहां भेजी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन