मापतौल शिविर में की गयी 30 हजार रुपये राजस्व की वसूली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : मापतौल विभाग द्वारा नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सौजन्य से स्थानीय लहेरी मोहल्ला में मापतौल शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया. इस शिविर में 12 व्यापारियों ने अपने वाट (तौलने के उपकरण) की जांच करायी. इन लोगों से 30 हजार रुपये की राजस्व वसूली हुई. नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष अनिल […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : मापतौल विभाग द्वारा नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सौजन्य से स्थानीय लहेरी मोहल्ला में मापतौल शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया. इस शिविर में 12 व्यापारियों ने अपने वाट (तौलने के उपकरण) की जांच करायी. इन लोगों से 30 हजार रुपये की राजस्व वसूली हुई. नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने बताया कि व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाजार में इस शिविर का आयोजन किया गया.
इस शिविर में सभी तरह के बटखारे यूज करने वाले व्यापारी शामिल हुए एवं व्यवहार में लाये जाने वाले बटखारों का सत्यापन कराया. वरीय माप-तौल निरीक्षक नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के प्रत्येक प्रखंडों के बाजार में मापतौल का शिविर लगाया जायेगा. शिविर में मापतौल निरीक्षक अंजली प्रियदर्शी के अलावा विनोद वर्णवाल, सुरेश प्रसाद, राजू माहुरी, श्रवण कुमार, मुकेश कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










