रोटा वायरस वैक्सीन बच्चों को डायरिया से करेगी बचाव

बिहारशरीफ : रोटा वायरस वैक्सीन को तीन जुलाई से नियमित प्रतिरक्षण में शामिल किया जायेगा. यह वैक्सीन रोटा वायरस के कारण होनेवाले गंभीर दस्त से सुरक्षा प्रदान करेगी. इसको लेकर शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षित किये जायेंगे क्योंकि तीन जुलाई से नियमित […]
बिहारशरीफ : रोटा वायरस वैक्सीन को तीन जुलाई से नियमित प्रतिरक्षण में शामिल किया जायेगा. यह वैक्सीन रोटा वायरस के कारण होनेवाले गंभीर दस्त से सुरक्षा प्रदान करेगी. इसको लेकर शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षित किये जायेंगे क्योंकि तीन जुलाई से नियमित टीकाकरण के अंतर्गत रोटावायरस वैक्सीन को शामिल किया जाना है.
इसके लिए राज्य स्तर पर प्रत्येक जिले से मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित किया जा चुका है. इससे बच्चों में रोटावायरस की वजह से होनेवाले दस्त में कमी लायी जा सकेगी. साथ ही इसके कुशल कार्यान्वयन के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित होनेवाले विभिन्न गतिविधियों के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










