शराब पीने से किया मना तो युवक को मारी गोली, मौत

हरनौत (नालंदा) : हरनौत थाने के गोनावां गांव में बदमाशों ने तिलक के दौरान गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. घटना रविवार की देर रात्रि करीब तीन बजे घटी. मृतक गोनावां गांव निवासी संजय शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र प्रिंस उर्फ जयराम कुमार है. परिजनों ने जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी […]
हरनौत (नालंदा) : हरनौत थाने के गोनावां गांव में बदमाशों ने तिलक के दौरान गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. घटना रविवार की देर रात्रि करीब तीन बजे घटी. मृतक गोनावां गांव निवासी संजय शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र प्रिंस उर्फ जयराम कुमार है. परिजनों ने जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने जख्मी को पटना रेफर कर दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. गांव में तनाव को देखते हुए हरनौत थानाध्यक्ष रितुराज, पुलिस इंस्पेक्टर व डीएसपी संजय कुमार एहतियान गांव में कैंप कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




