मारपीट कर 10 हजार नकद व लॉकेट छीना
Updated at : 31 May 2019 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

हिलसा (नालंदा) : बाइक चालक के साथ बदमाशों ने मारपीट कर 10 हजार रुपये नकद एवं सोने का लॉकेट छीन लिया. गौरा गांव निवासी बिंदु राम के पुत्र निराला कुमार बुधवार की देर शाम को अपनी बाइक से घर लौट रहे थे तभी शहर के बिहारी रोड स्थित बुढ़वा महादेव स्थान के पास पूर्व से […]
विज्ञापन
हिलसा (नालंदा) : बाइक चालक के साथ बदमाशों ने मारपीट कर 10 हजार रुपये नकद एवं सोने का लॉकेट छीन लिया. गौरा गांव निवासी बिंदु राम के पुत्र निराला कुमार बुधवार की देर शाम को अपनी बाइक से घर लौट रहे थे
तभी शहर के बिहारी रोड स्थित बुढ़वा महादेव स्थान के पास पूर्व से घात लगाये बैठे तीन बदमाश बाइक को रुकवाया और मारपीट करते हुए पॉकेट से 10 हजार रुपये एवं गले से सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गया.
जख्मी युवक ने हिलसा थाने में शहर के काजी बाजार निवासी श्रवण कुमार, सिंटू कुमार एवं सुनील कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एफआइआर दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




