महिलाओं से जेवर की ठगी करनेवाला धराया
Updated at : 30 May 2019 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : महिलाओं को खुद को परिवार बता बदमाश उनके जेवर की ठगी कर लेता था. शहर में 72 घंटे के अंदर ऐसी तीन घटनाओं ने पुलिस की नींद तक उड़ा रखा था. लेकिन अब इस ठगी के मास्टर माइंड समेत उसका एक सहयोगी भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. सदर डीएसपी इमरान परवेज […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : महिलाओं को खुद को परिवार बता बदमाश उनके जेवर की ठगी कर लेता था. शहर में 72 घंटे के अंदर ऐसी तीन घटनाओं ने पुलिस की नींद तक उड़ा रखा था. लेकिन अब इस ठगी के मास्टर माइंड समेत उसका एक सहयोगी भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. सदर डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि बिहार थाने के गढ़पर एवं पुलपर से दो महिलाओं को बदमाशों ने पहले खुद का उनका रिश्तेदार बताया.
फिर झांसे में लेकर उनके पास रहे जेवर की ठगी कर चंपत हो गये थे. दोनों ही मामले में अलग- अलग दर्ज प्राथमिकी में बिंदुवार बातों के अनुसंधान एवं सीसीटीवी फुटेजों की जांच- पड़ताल के दौरान पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगा. सदर डीएसपी ने लोगों से ऐसे ठगों की सूचना तुरंत संबंधित थाना पुलिस या वरीय अधिकारियों को देने का अनुरोध किया ताकि ऐसे लोगों को पकड़ा जा सके.
सरमेरा के इसुआ का है गिरफ्तार बदमाश : इधर, बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सरमेरा थाना क्षेत्र के इसुआ गांव का अशोक यादव है. अशोक शहर में इन दिनों महिलाओं को खुद का परिवार बता उन्हें झांसे में लेते हुए उनके जेवर की ठगी कर रहा था.
इस संबंध में थाने में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. आभूषणों की ठगी के बाद अशोक उसे नेरूत गांव निवासी धर्मवीर कुमार को बेच देता था. धर्मवीर अस्थावां बाजार में लक्ष्मी ज्वेलर्स नामक दुकान का प्रोपराइटर है. धर्मवीर इन आभूषणों को गलाकर पंडित गली में निर्यात कर देता था.
ऐसे धराया बदमाश अशोक व धर्मवीर : बिहार थानाध्यक्ष दीपक ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि अशोक नामक एक बदमाश क्षेत्र के पुलपर दुबारा किसी महिला के जेवर ठगने के फिराक में मंडरा रहा है. सूचना के तुरंत बाद दारोगा शकुंतला कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलपर पहुंचा और फिर अशोक को खदेड़कर पकड़ लिया गया.
इसके बाद अशोक की निशानदेही पर ठगी के जेवर खरीद कर इसे गलानेवाले सोनार धर्मवीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से ठगी के सोने की चेन, सोने का बिस्कुट एवं सोने का एक लॉकेट बरामद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




