ताला तोड़कर दुकान से 22 हजार नकद की चोरी
Updated at : 01 May 2019 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के बबुरबन्ना मोहल्ले में बदमाशों ने एक अनाज दुकान का ताला तोड़कर करीब 22 हजार नकद रुपये पर हाथ साफ कर दिया. यह घटना सोमवार की देर रात घटी. पीड़ित रविशंकर प्रसाद उर्फ बबलू ने बताया कि वह उक्त मोहल्ले में अनाज की दुकान खोल रखे हैं. सोमवार की […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के बबुरबन्ना मोहल्ले में बदमाशों ने एक अनाज दुकान का ताला तोड़कर करीब 22 हजार नकद रुपये पर हाथ साफ कर दिया. यह घटना सोमवार की देर रात घटी.
पीड़ित रविशंकर प्रसाद उर्फ बबलू ने बताया कि वह उक्त मोहल्ले में अनाज की दुकान खोल रखे हैं. सोमवार की संध्या वह हर रोज की तरह दुकान बंदकर अपने घर चले गये थे. मंगलवार की सुबह दुकान खोला तो दुकान के अंदर रखे बक्शे का ताला टूटा हुआ था.
समान भी बिखरा पड़ा था. जब बक्शे के अंदर रखे करीब 22 हजार रुपये को खोजा तो सभी रुपये भी गायब थे. पीड़ित दुकानदार रविशंकर ने बताया कि बदमाश दुकान के पिछले दरवाजे से अंदर दाखिल हुए थे. इस संबंध में पीड़ित ने कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए भागन बिगहा ओपी में आवेदन दिया है. इधर, ओपी प्रभारी आलोक कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. चोरी की इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगो में दहशत बना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




