टीके से एक भी बच्चा नहीं छूटने पाये
Updated at : 30 Apr 2019 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : टीका कई गंभीर रोगों से बचाव करता है. टीका लगाने से एक भी बच्चा नहीं छूट पाये. साथ ही गर्भवती माताओं को भी टीका लगवाएं. हर तरह का टीका स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुफ्त में लगाये जा रहे हैं. टीका की उपयोगिता व फायदे की जानकारी बच्चे के अभिभावकों को अवश्य दें, […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : टीका कई गंभीर रोगों से बचाव करता है. टीका लगाने से एक भी बच्चा नहीं छूट पाये. साथ ही गर्भवती माताओं को भी टीका लगवाएं. हर तरह का टीका स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुफ्त में लगाये जा रहे हैं.
टीका की उपयोगिता व फायदे की जानकारी बच्चे के अभिभावकों को अवश्य दें, ताकि जागरूकता के साथ लोग अपने -अपने बच्चों को टीका लगवा सकें. सोमवार को सदर अस्पताल परिसर अवस्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित बीसीएम के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ राजेंद्र चौधरी ने उक्त बातें कहीं.
आशा करेंगी टीके का प्रचार-प्रसार
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ चौधरी ने कहा कि विभिन्न तरह की टीका की उपयोगिता के बारे में आशा गांवों में जाकर लोगों को बतायेंगी ताकि लोग टीका के फायदे के बारे में जानकारी प्राप्त कर बच्चों व गर्भवती माताओं को समय-समय पर टीका निकट के अस्पताल में जाकर लगवा सकें.
इसलिए बीसीएम आशा को पीएचसी स्तर पर इस बारे में ट्रेंड करें. आशा के कार्यों की मॉनीटरिंग एएनएम करेंगी. साथ ही आशा के कार्यों में आंगनबाड़ी सेविका सहयोग करेंगी. यूनिसेफ के मो शहाबुद्दीन ने बताया कि जन्म के समय नवजात को बीसीजी का टीका अवश्य लगाना चाहिए. गर्भावस्था के आरंभ में गर्भवती माताओं को टीटी वन का टीका जरूर लगवाएं.
इसी तरह समय -समय पर निर्धारित टीके लगाये जाने चाहिए. हरेक पीएचसी, एपीएचसी में नियमित टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है. इस अवसर पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ रामकुमार प्रसाद, यूनिसेफ के सद्दाम खान, संतोष कुमार, जितेंद्र मोहन समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




