शहर के कई मोहल्लों में पेयजल का संकट
Updated at : 18 Apr 2019 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : शहर की करीब पौने चार लाख की आबादी का एक बड़ा हिस्सा पेयजल के लिए छटपटा रहा है. पेयजल संकट से जूझ रहे लोग धरना-प्रदर्शन व सड़क जाम कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. इस स्थिति में पेयजल आपूर्ति की पाइपों में लीकेज के कारण बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी लोगों के […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : शहर की करीब पौने चार लाख की आबादी का एक बड़ा हिस्सा पेयजल के लिए छटपटा रहा है. पेयजल संकट से जूझ रहे लोग धरना-प्रदर्शन व सड़क जाम कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.
इस स्थिति में पेयजल आपूर्ति की पाइपों में लीकेज के कारण बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. शहर में करीब दो दर्जन से अधिक स्थलों पर पानी का लिकेज होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी नालियों में बह जा रहा है. सप्लाई के पाइपों से बह रहे इस बेकार पानी से सैंकड़ो-हजारों लोगों की प्यास बुझायी जा सकती है.
कई जगह पाइप जीर्ण-शीर्ण होने के कारण पानी का लिकेज हो रहा है तो कई जगह नलों में टोटियां नहीं लगायी गयी है. पानी की आपूर्ति शुरू होते ही इन खुले पाइपों से पानी नालियों में बहता रहता है. कहीं लोग हलक तर करने के लिए दिन-रात पीने के पानी की जुगाड़ में लगे रहते हैं तो कहीं नलों में पाइप लगाकर वाहन, जानवर आदि धोने में सैंकड़ों लीटर पानी बर्बाद करते रहते हैं.
बर्बाद हो रहे पानी से पांच हजार से अधिक लोगों की बूझ सकती है प्यास :
लिकेज व खुले पाइप से हो रही पानी की बर्बादी रुक जाये तो शहर की करीब पांच हजार से अधिक आबादी की प्यास बूझ सकती है. शहर में प्रतिदिन 45 से 50 हजार लीटर पानी की बर्बादी हो रही है.
वाहन व जानवर धोने में पानी की हो रही बर्बादी को इसमें जोड़ दिया जाये तो यह आंकड़ा 60 से 70 हजार लीटर से अधिक पहुंच सकता है. गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर के कई मोहल्ले में पेयजल संकट गहराता जा रहा है. कभी शहर के लोहगानी, अलीनगर मोहल्ले के लोग पीने के पानी की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर अपना विरोध प्रदर्शित कर रहे हैं तो कभी नईसराय के चूड़ीचक मोहल्ले के लोग सड़क जाम कर चुके हैं. अक्सर शहर में इस तरह के धरना-प्रदर्शन लगातार हो रहे हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
शहर में लिकेज के माध्यम से पीने के पानी की हो रही बर्बादी का पता लगाने के लिए नगर निगम द्वारा जांच करायी गयी है. जांच में यह खुलासा हुआ है कि शहर में करीब 22 स्थानों पर सप्लाई का पानी बर्बाद हो रहा है. इस लिकेज को ठीक करने का अभियान चलाया जा रहा है. प्रतिदिन दो लिकेज को ठीक किया जा रहा है. अब तक शहर में करीब 14 से 15 लिकेज को ठीक किया जा चुका है.
राजीव कुमार, नगर प्रबंधक, बिहारशरीफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




