गर्मी बढ़ी, खिसका जल स्तर बंद होने लगे जलापूर्ति केंद्र
Updated at : 17 Apr 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे जल स्तर भी खिसकता जा रहा है. इसका असर शहर के जलापूर्ति केंद्रों पर दिखने लगा है. एक-एक कर शहर के जलापूर्ति केंद्र दम तोड़ते जा रहे हैं. हालांकि दम तोड़ रहे जलापूर्ति केंद्रों को जीवंत बनाये रखने को नगर निगम जी-जान से जुटा है. शहर […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे जल स्तर भी खिसकता जा रहा है. इसका असर शहर के जलापूर्ति केंद्रों पर दिखने लगा है. एक-एक कर शहर के जलापूर्ति केंद्र दम तोड़ते जा रहे हैं. हालांकि दम तोड़ रहे जलापूर्ति केंद्रों को जीवंत बनाये रखने को नगर निगम जी-जान से जुटा है. शहर में 37 जलापूर्ति केंद्र काफी पुराने हैं. इनमें 17 की स्थिति दयनीय है.
इनमें कहीं राइजिंग पाइप जोड़ने, तो कुछ के मोटर बदलने की जरूरत है. गर्मी बढ़ने के साथ इन पुराने जलापूर्ति केंद्रों की खामियां उजागर हो रही हैं. अब नाला रोड, बड़ी पहाड़ी बरकुरवा खंधा, इमामगंज, लोहगानी व मथुरिया मोहल्ला जलापूर्ति केंद्र में खामियां उजागर होने के बाद उसे दुरुस्त करने की कार्रवाई की जा रही है. इमामगंज शेखाना जलापूर्ति केंद्र का कनेक्टिंग रॉड टूट गया है, उसे बदला जा रहा है.
बड़ी पहाड़ी बरकुरवा खंधा में नया समरसेबल मोटर लगाया गया है. इसी प्रकार लोहगानी में नया समरसेबल मोटर लगाने के लिए क्रॉस तोड़ने का काम किया जा रहा है. इसी प्रकार मथुरिया मोहल्ला जलापूर्ति केंद्र में क्रॉस तोड़कर समरसेबल मोटर लगाया जायेगा. धीरे-धीरे सभी पुराने 17 जलापूर्ति केंद्रों की खामियों को दूर किया जायेगा. शहर में जहां कहीं भी पेयजल संकट है, वहां टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है.
जलापूर्ति व्यवस्था
शहर में पुराने जलापूर्ति केंद्र : 37
शहर में नये जलापूर्ति केंद्र : 08
शहर में नयी बोरिंग : 23
शहर में की जा रही बोरिंग : 04
शहर में पाइप बिछाने का कार्य : 04 वार्डों में
शहर में जलापूर्ति के लिए टैंकर का प्रयोग : 12
क्या कहते हैं अधिकारी
भू-जल का स्तर खिसकने से शहर के जलापूर्ति केंद्र एक-एक कर पानी उगलना बंद कर रहे हैं. 37 पुराने जलापूर्ति केंद्रों में से 17 में या तो राइजिंग पाइप जोड़ने की जरूरत है या मोटर बदलने की. नगर निगम द्वारा एक-एक कर दुरुस्त किया जा रहा है. जिन मोहल्लों में पेयजल की दिक्कत है, वहां टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है.
सौरभ जोरेवाल, नगर आयुक्त, बिहारशरीफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




