बैंक में पांच लाख का चेक भुनाने पहुंचा उचक्का धराया

Updated at : 14 Mar 2019 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक में पांच लाख का चेक भुनाने पहुंचा उचक्का धराया

बिहारशरीफ : बैंक कर्मियों ने पांच लाख रुपये का चेक भुनाते एक उचक्का को रंगे हाथ धर दबोचा. पूछताछ के बाद उसके दूसरे सहयोगी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. दरअसल, मंगलवार की सुबह स्थानीय अस्पताल चौराहा के पास से दो उचक्कों ने एक व्यवसायी से दो चेक उनके पॉकेट से उड़ा लिया था. पीड़ित […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : बैंक कर्मियों ने पांच लाख रुपये का चेक भुनाते एक उचक्का को रंगे हाथ धर दबोचा. पूछताछ के बाद उसके दूसरे सहयोगी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
दरअसल, मंगलवार की सुबह स्थानीय अस्पताल चौराहा के पास से दो उचक्कों ने एक व्यवसायी से दो चेक उनके पॉकेट से उड़ा लिया था. पीड़ित व्यवसायी सोहसराय थाना क्षेत्र के बबुरबन्ना गांव निवासी समीर राज हैं.
व्यवसायी ने बताया कि इसकी सूचना स्थानीय बड़ी पहाड़ी स्थित एसबीआई शाखा के बैंक प्रबंधक को दी. इसके बाद मैं बैंक में ही बैठ गया. थोड़ी देर बाद एक उचक्का चेक लेकर भुनाने पहुंचा. इसके बाद हमने बैंक कर्मियों को इशारा करते हुए उनलोगों की सहायता से उसे पकड़ लिया.
तत्पचात, उसके दूसरे सहयोगी को भी पकड़ लिया गया. इधर, लहेरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश बिहार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला निवासी नीरज कुमार व गौढ़ा गढ़ मोहल्ला निवासी रंजन कुमार है. व्यवसायी द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आलोक में दोनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन