खेत ग्रामीण सभा ने निकाला जुलूस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हिलसा (नालंदा) : अखिल भारतीय खेत ग्रामीण सभा (खेग्रामस) के आहूत राष्ट्रव्यापी मांग दिवस के तहत भूमिहीनों, गृहविहीनों का राष्ट्रीय रजिस्टर बनाने तथा हाऊसिंग राइट को मौलिक अधिकारों की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया. जुलूस पार्टी कार्यालय से निकलकर काली स्थान, वरुण तल, सिनेमा मोड़, योगीपुर मोड़ […]
विज्ञापन
हिलसा (नालंदा) : अखिल भारतीय खेत ग्रामीण सभा (खेग्रामस) के आहूत राष्ट्रव्यापी मांग दिवस के तहत भूमिहीनों, गृहविहीनों का राष्ट्रीय रजिस्टर बनाने तथा हाऊसिंग राइट को मौलिक अधिकारों की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया.
जुलूस पार्टी कार्यालय से निकलकर काली स्थान, वरुण तल, सिनेमा मोड़, योगीपुर मोड़ होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गयी. पार्टी के कार्यालय सचिव दिनेश कुमार यादव ने कहा कि खेग्रामस की बड़ी आबादी भूमिहीन व गृहविहीन है.
वर्षों से नदी-तालाब व नहरों के तटबंधों पर बसे करोड़ों परिवार को आजतक बासगीत पर्चा नहीं दिया गया है. जबकि, केंद्र सरकार ऐसे लाखों दलित-गरीब परिवारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये उजाड़ने का अभियान चला रही है. गरीब और दलित परिवारों को पांच डिसमिल जमीन दिये जाने की सरकारी योजनाओं को साजिश के तहत निष्प्रभावी बना दिया गया है.
ऐसे में भाकपा माले एवं खेग्रामस इस गरीब विरोधी नीति का मुंहतोड़ जवाब देगी. उन्होंने कहा कि अपने हक और बुनियादी अधिकार लड़कर लेने के लिए आंदोलन को और तेज किया जायेगा. मौके पर खेग्रामस के जिला कमेटी सदस्य व प्रखंड संयोजक कालेंद्र पासवान, जयप्रकाश पासवान, शिवशंकर प्रसाद, अशोक पासवान, रामाकांत शर्मा, प्रो शैलेश कुमार यादव, मुन्नीलाल यादव आदि मौजूद थे.D
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन