ट्रैक्टर से टक्कर में बाइक में लगी आग, बाइक सवार का टूटा पैर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

राजगीर : थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास गुरुवार की संध्या अचानक आग लगने से बाइक पूरी तरह से जल कर राख हो गयी. बाइक राजगीर के तुलसी गली मुहल्ला निवासी अर्जुन साव के पुत्र रंजीत कुमार की ��तायी जाती है. मिली जानकारी के अनुसार वह ब्लॉक रोड से बाइपास रोड की तरफ आ […]
विज्ञापन
राजगीर : थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास गुरुवार की संध्या अचानक आग लगने से बाइक पूरी तरह से जल कर राख हो गयी. बाइक राजगीर के तुलसी गली मुहल्ला निवासी अर्जुन साव के पुत्र रंजीत कुमार की बतायी जाती है. मिली जानकारी के अनुसार वह ब्लॉक रोड से बाइपास रोड की तरफ आ रहे थे. ब्लॉक मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी.
टक्कर की वजह से मोटरसाइकिल में आग लग गयी. आपाधापी में इस बाइक सवार युवक का पैर टूट गया. उसका इलाज स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में किये जाने के बाद रेफर कर दिया गया है. जख्मी युवक बिहार पुलिस में कार्यरत है. घटना के बाद ट्रैक्टर को लेकर चालक भागने में सफल रहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










