राजगीर महोत्सव दूसरे दिन : सांस्कृतिक संध्या का हुआ आगाज, छाप तिलक सब छीनी तोहसे नैना मिलाइके...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2018 7:45 AM
दूसरे दिन डॉ नलिनी जोशी की प्रस्तुति से सांस्कृतिक संध्या का हुआ आगाज राजगीर (नालंदा) : राजगीर महोत्सव की दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आगाज डॉ नलिनी जोशी की प्रस्तुति से हुआ. उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की स्तुति से की. इसके साथ ही डॉ नलिनी जोशी ने कुच्चीपुड़ी नृत्य पेश किया जो […]
दूसरे दिन डॉ नलिनी जोशी की प्रस्तुति से सांस्कृतिक संध्या का हुआ आगाज
राजगीर (नालंदा) : राजगीर महोत्सव की दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आगाज डॉ नलिनी जोशी की प्रस्तुति से हुआ. उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की स्तुति से की.
इसके साथ ही डॉ नलिनी जोशी ने कुच्चीपुड़ी नृत्य पेश किया जो कि श्रीमद्भागवत पुराण से संबंधित थी, साथ ही थाली नृत्य तरंग पेश किया. पूरा कन्वेंशन सेंटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इसके अलावा दूसरे कलाकार डॉ प्रियंका जो कि दूरदर्शन एवं रेडियो कलाकार के रूप में जानी जाती हैं, ये जेडी वीमेंस कॉलेज पटना में संगीत विभाग की व्याख्याता हैं, जो आज भी रामपुर सहसवान घराने के उस्ताद आफताब अहमद, शास्त्रीय संगीत की शिक्षा नदीम अहमद और सुगम संगीत की शिक्षा श्री सीताराम सिंह से ले रही हैं.
डॉ प्रियंका के द्वारा कृष्ण भजन अबकी टेक हमारी लाज रखो गिरधारी से किया गया. उसके बाद रसिया धुन ‘अखियों से अंखियां मिला लो रसिया’ की धुन पर पूरा राजगीर की वादियां गूंज उठी. लोगों ने कलाकारों को तालियों से स्वागत किया. इसके बाद डॉ प्रियंका के द्वारा आप हमसे जुदा हो गये गजल एवं सूफी गीत ‘छाप तिलक सब छीनी मोह से अंखियां मिलाइके’ से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. युवा श्रोता द्वारा विशेष फरमाइश पर लोकप्रिय गानों की झड़ी लगा दी.
पालकी साज-सज्जा प्रतियोगिता के विजेता
विनोद राम व देवेंद्र कुमार प्रथम, बबलू कुमार व अनिल कुमार द्वितीय, जमीदर राम व रामप्रीत राम को तृतीय पुरस्कार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










