लड़की से छेड़खानी के बाद आपस में भिड़े दो गुट, मारपीट व पथराव

Updated at : 24 Sep 2018 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
लड़की से छेड़खानी के बाद आपस में भिड़े दो गुट, मारपीट व पथराव

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ जिला के सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बसार बिगहा गांव में एक लड़की के साथ छेड़खानी को लेकर एक ही पक्ष के दो गुटों के बदमाश आपस में भिड़ गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बसार बिगहा में मजार पर हर साल की भांति इस साल भी मेला लगा था. इसी मेले में एक […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ जिला के सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बसार बिगहा गांव में एक लड़की के साथ छेड़खानी को लेकर एक ही पक्ष के दो गुटों के बदमाश आपस में भिड़ गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बसार बिगहा में मजार पर हर साल की भांति इस साल भी मेला लगा था. इसी मेले में एक लड़की घूमने आयी थी. इस दौरान पास के ही एक मोहल्ले के पांच से छह बदमाश भी मेला देखने पहुंचे थे. सभी बदमाश मेले में एक लड़की को अकेली पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे.

लड़की के साथ कुछ बदमाशों द्वारा छेड़छाड़ करते देख दूसरे गुट के बदमाश आक्रोशित हो गये. उसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गये और मारपीट करने लगे. वहीं, जाते समय बदमाशों ने दूसरे गुट के ऊपर रोड़ेबाजी कर दी. इधर, घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ सोहसराय थानाध्यक्ष नंद किशोर प्रसाद बसार बिगहा पहुंचे. लेकिन, तब तक सभी बदमाश फरार हो गये. उन्होंने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पहचान होते ही ऐसे बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन