बेटी को प्रेमी के साथ देख कर मचाया शोर, भीड़ ने युवक को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2018 7:45 PM
नालंदा : नालंदा के हिलसा में कोचिंग के लिए घर से निकली छात्रा रास्ते में प्रेमी से मिलने पहुंच गयी. लड़की पर मां की नजर उस पर पड़ गयी. युवती की मां ने चोर-चोर का शोर मचा दिया, जिसके बाद जुटी भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. सूत्रों के अनुसार, हिलसा के एक […]
नालंदा : नालंदा के हिलसा में कोचिंग के लिए घर से निकली छात्रा रास्ते में प्रेमी से मिलने पहुंच गयी. लड़की पर मां की नजर उस पर पड़ गयी. युवती की मां ने चोर-चोर का शोर मचा दिया, जिसके बाद जुटी भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. सूत्रों के अनुसार, हिलसा के एक गांव की छात्रा घर से कोचिंग करने के लिए साइकिल से आयी थी. लेकिन, छात्रा ने अपनी साइकिल कोचिंग के पास लगा दी और कोचिंग नहीं जा कर कुछ ही दूरी पर स्थित सूर्यमंदिर तालाब परिसर में प्रेमी से मिलने पहुंच गयी. दोनों को इस बात का एहसास नहीं हुआ कि उस पर किसी की नजर है. लड़की की मां दोनों की करतूत देख रही थी. दोनों को कुछ कहने के बजाय मां कोचिंग के पास जाकर बेटी की साइकिल पर निगरानी करने लगी.
कोचिंग में छुट्टी होने के बाद लड़की ने प्रेमी को कोचिंग में लगी साइकिल लाने को कहा. युवक उसकी साइकिल लाने चला गया. युवक जैसे ही लड़की की साइकिल लेकर चला, लड़की की मां ने चोर-चोर कहते हुए शोर मचा दिया. इसके बाद कोचिंग से निकले छात्र व आसपास के लोग युवक पर टूट पड़े. इसके बाद युवक साइकिल छोड़ कर भागने लगा, लेकिन भीड़ उसका पीछा करती रही. इसी बीच लड़की युवक के बचाव में आगे आयी. इतना ही नहीं मां ने भी भीड़ के साथ युवक की पिटाई की. इस दौरान लड़की अपनी मां से उलझ गयी. इसी बीच युवक फरार हो गया. पूरी कहानी जानने के बाद भीड़ में शामिल लोग मां-बेटी को कोसने लगे. इसके बाद मां-बेटी भी वहां से खिसक गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










