बिहार : नहाने के क्रम में डूबने से दो बच्चों की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में एक नहर में नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने शनिवार को डूबकर दो बच्चों की मौत हो गयी. चंडी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतकों में पिनीपर गांव निवासी जयप्रकाश कुमार के 10 वर्षीय पुत्र आशु कुमार और सुनील सिंह […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में एक नहर में नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने शनिवार को डूबकर दो बच्चों की मौत हो गयी. चंडी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतकों में पिनीपर गांव निवासी जयप्रकाश कुमार के 10 वर्षीय पुत्र आशु कुमार और सुनील सिंह के 9 वर्षीय पुत्र क्रिस राज शामिल हैं. मृतक दोनों बच्चे रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई हैं.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ये दोनों बच्चे कल पास के महकार गांव में लगा मेला देखने के लिए घर से निकले थे और उसी क्रम में वे उक्त नहर में स्नान करने लगे तथा गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूब गये. मुकेश ने बताया कि आज सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चों के शव उक्त नहर में देखा और पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शवों को नहर से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन