बिहार : सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौत, 2 अन्य घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2018 4:32 PM
बिहारशरीफ : बिहारमें नालंदा जिले के भागन बिगहा पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार को एक पिकअप वैन के पलटने से दो भाइयों की मौत हो गयी और दो घायल हो गये. उन्होंने बताया कि कांच ले जा रहे वाहन का टायर फटने से चालक का नियंत्रण वाहन से खो गया और वह पलट गया. वाहन […]
बिहारशरीफ : बिहारमें नालंदा जिले के भागन बिगहा पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार को एक पिकअप वैन के पलटने से दो भाइयों की मौत हो गयी और दो घायल हो गये. उन्होंने बताया कि कांच ले जा रहे वाहन का टायर फटने से चालक का नियंत्रण वाहन से खो गया और वह पलट गया. वाहन पटना से बिहारशरीफ की ओर जा रहा था.
मृतक की पहचान 35 वर्षीय संजय कुमार और 40 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है. दोनों भाई थे और पटना के रहने वाले थे. गंभीर रूप से घायल चालक और क्लीनर को बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










