सीएमआर जमा नहीं करने पर चार पैक्स पर प्राथमिकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
2000 क्विंटल से अधिक चावल नहीं लौटाया बिहारशरीफ : जिले के चार पैक्स पर एफआईआर करने का आदेश दिया गया है. सीएमआर जमा नहीं किये जाने पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. डीएमएफसी प्रभारी रामबाबू ने बताया कि डीएम डॉ त्यागराजन एसएम के आदेश पर पैक्स पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है. उन्होंने […]
विज्ञापन
2000 क्विंटल से अधिक चावल नहीं लौटाया
आपके शहर में
विज्ञापन
बिहारशरीफ : जिले के चार पैक्स पर एफआईआर करने का आदेश दिया गया है. सीएमआर जमा नहीं किये जाने पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. डीएमएफसी प्रभारी रामबाबू ने बताया कि डीएम डॉ त्यागराजन एसएम के आदेश पर पैक्स पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है. उन्होंने बताया कि चार पैक्स द्वारा तय समय सीमा के अंदर चावल जमा नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि सीएमआर नहीं देने वाले पैक्स में मलावां, सोनियावां रेड़ी व रानीपुर शामिल हैं. इन पैक्स पर 22 सौ से अधिक क्विंटल चावल बकाया है. 31 जुलाई तक सीएमआर जमा करने का अंतिम तिथि निर्धारित की गयी थी़ इस अवधि में पैक्स द्वारा चावल जमा किया गया है. सीएमआर जमा नहीं करने वाले पैक्स पर अब कानूनी कार्रवाई की गयी है.
इस साल जिले में एक लाख 50 हजार एमटी धान खरीदारी का लक्ष्य तय किया गया था. इसमें 60 हजार एमटी धान की खरीदारी पैक्स के द्वारा की गयी थी. 60 हजार एमटी धान के एवज में 40 हजार एमटी चावल बनता है. इधर डीएम के आदेश पर गोदामों में मौजूद अनाज का भौतक सत्यापन कराया जा रहा है. बाद में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं रहें इसी को लेकर जांच टीम का गठन किया गया है. टीम के सदस्यों को पांच अगस्त तक रिपोर्ट देने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन