शौच के लिए गये अधेड़ की डूबने से मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हिलसा (नालंदा) : शौच करने गया एक अधेड़ व्यक्ति की नदी में डूबकर मौत हो गयी. सूत्रों के अनुसार हिलसा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी गरीबन पंडित (55 वर्ष) गुरुवार की सुबह शौच करने के लिए गांव से कुछ दूरी पर खंधे में गये थे. शौच क्रिया के बाद बगल के नदी में गये, […]
विज्ञापन
हिलसा (नालंदा) : शौच करने गया एक अधेड़ व्यक्ति की नदी में डूबकर मौत हो गयी. सूत्रों के अनुसार हिलसा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी गरीबन पंडित (55 वर्ष) गुरुवार की सुबह शौच करने के लिए गांव से कुछ दूरी पर खंधे में गये थे. शौच क्रिया के बाद बगल के नदी में गये, जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गये और डूबने से मौत हो गयी. ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद नदी से शव को निकाला गया. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थाने के दारोगा बच्चन मंडल दल-बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भेज दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन