नालंदा : तालाब में नहाने गये भाई बहन की डूबने से मौत
Updated at : 17 Jul 2018 12:31 AM (IST)
विज्ञापन

हिलसा थाना क्षेत्र के द्वारिका बिगहा गांव में हुआ हादसा हिलसा (नालंदा) : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक साथ सगे भाई-बहन की मौत हो गयी. हादसा हिलसा थाना क्षेत्र के द्वारिका बिगहा गांव में हुआ. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को ले हिलसा योगीपुर मुख्य मार्ग को घंटों […]
विज्ञापन
हिलसा थाना क्षेत्र के द्वारिका बिगहा गांव में हुआ हादसा
हिलसा (नालंदा) : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक साथ सगे भाई-बहन की मौत हो गयी. हादसा हिलसा थाना क्षेत्र के द्वारिका बिगहा गांव में हुआ. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को ले हिलसा योगीपुर मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया.
द्वारिका बिगहा गांव निवासी आजाद पासवान के पुत्र पवन कुमार (छह वर्ष) एवं पुत्री सृष्टि कुमारी (आठ वर्ष) दोनों सोमवार को दोपहर में गांव के पास स्थित तालाब में नहा रहे थे. इसी दौरान दोनों तालाब में डूब गये.
काफी समय के बाद लोगों को नजर पड़ी, उसके बाद दोनों को तालाब से निकाला और इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में ले गये, जहां चिकित्सकों ने भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी. शवों को सड़क पर रख मुआवजे की मांग करते हुए आक्रोशितों ने हिलसा-योगीपुर सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया.
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आरके झा दल बल के साथ पहुंचे, जहां लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन अपनी मांगों पर लोग अड़े रहे. थानाध्यक्ष आरके झा एवं सीओ अरुण कुमार के प्रयास व आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ. करीब चार घंटे तक सड़क जाम रही.
बहन को बचाने में भाई भी डूबा
सृष्टि और पवन दोनों तालाब में सीढ़ी के पास कूद-कूदकर स्नान कर रहे थे. इसी दौरान सृष्टि अचानक तालाब में डूबने लगी. तभी बहन को डूबते देख उसे बचाने के लिये भाई ने हाथ बढ़ाया, लेकिन अपने आप को नहीं संभाल सका और एक साथ दोनों भाई बहन की डूबकर मौत हो गयी. हादसा होते किसी को पता तक नहीं चला, जबकि पास में ही मंदिर परिसर में कुछ लोग बैठे थे.
दोपहर में घर से निकले भाई-बहन को खोजते हुए दादा सरयुग पासवान तालाब पर पहुंचे और आसपास में बैठे लोगों से अपने पोता व पोती के बारे में पूछा तो लोगों ने कहा कि दोनों अभी कुछ समय पहले तालाब में कूद-कूदकर स्नान कर रहे थे, तब जाकर लोगों ने भी इधर-उधर दोनों को तलाश करने लगे तभी तालाब के किनारे में दोनों पर नजर पड़ते ही अफरातफरी का माहौल बन गया. एकसाथ पोता व पोती को देखकर बुजुर्ग दादा भी अपने आप को संभाल नहीं सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




