गांव को स्वच्छ रखना ग्रामीणों की भी है जिम्मेदारी: मंत्री
Updated at : 06 Jul 2018 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

निर्मित नल का जल योजना का किया शुभारंभ सिलाव (नालंदा) : गांव भी शहर जैसा होगा चकाचक. गुरुवार के विहार सरकार के ग्रामीण विकास संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा नूरसराय प्रखंड स्थित महमूराबाद पंचायत की वार्ड संख्या 12 मेहंदीनगर गांव में 12 लाख छह हजार की लागत से निर्मित नल का जल योजना […]
विज्ञापन
निर्मित नल का जल योजना का किया शुभारंभ
सिलाव (नालंदा) : गांव भी शहर जैसा होगा चकाचक. गुरुवार के विहार सरकार के ग्रामीण विकास संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा नूरसराय प्रखंड स्थित महमूराबाद पंचायत की वार्ड संख्या 12 मेहंदीनगर गांव में 12 लाख छह हजार की लागत से निर्मित नल का जल योजना का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा गांवों को सुंदर बनाया जा रहा है. गांवों की भी रूपरेखा शहरों के जैसी ही हो जिसको लेकर सात निश्चय योजना लागू की गयी है. इस योजना के तहत नल का जल योजना के अंतर्गत महमूराबाद पंचायत के आठ वार्ड में नल का जल योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है. ग्रामीणों को गांव की साफ-सफाई पर ध्यान दिलाते हुए मंत्री ने कहा कि यह नगर निगम नहीं है. यह गांव आपका है.
इसकी साफ सफाई की जिम्मेदारी यहां रहने वाले लोगों का ही है. उन्होंने कहा कि गांव के लोग एक कमेटी बना लें. वार्ड सदस्य एवं कमेटी यह तय करेगा कि नल जल के बदले कितने रुपये हर घर से लिया जाये ताकि नियमित रूप से हर घर के लोगों को पानी मिल सके और मोटर का बिजली बिल का भुगतान किया जा सके. सरकार के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ लोहिया मिशन अभियान के तहत घर घर शौचालय योजना के बारे में लोगों को कहा कि आप लोग सभी घरों में शौचालय बनाएं. एक भी व्यक्ति ऐसा न हो जिसके घर में शौचालय न हो और इसके अंतर्गत मिलने वाली सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशि भी आपको दिया जायेगा, लेकिन यदि आप शौचालय बनाने में विलंब करेंगे, तो प्रोत्साहन राशि से भी वंचित रहेंगे. इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने मोटर का बटन दबाकर नल जल का शुभारंभ किया.
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार, वार्ड सदस्य कमी देवी, वार्ड सचिव श्यामदेव पासवान, मुखिया उर्मिला देवी, पंचायत सचिव मदन मोहन शर्मा, सुधीर कुमार, कारू पासवान सहित सभी गांव के महिला, पुरुष, बच्चे मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




