पंखे में आया करेंट, महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : करेंट से महिला की मौत हो गयी. बिहार थाना क्षेत्र के सालुगंज मुहल्ले में यह घटना मंगलवार की संध्या घटी. मृतक महिला की पहचान सालुगंज मोड़ मोहल्ला निवासी महेंद्र साव की चालीस वर्षीया पत्नी रेखा देवी के रूप में की गयी. घटना के संबंध में मृतका के पुत्र मिथुन कुमार ने बताया कि […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : करेंट से महिला की मौत हो गयी. बिहार थाना क्षेत्र के सालुगंज मुहल्ले में यह घटना मंगलवार की संध्या घटी. मृतक महिला की पहचान सालुगंज मोड़ मोहल्ला निवासी महेंद्र साव की चालीस वर्षीया पत्नी रेखा देवी के रूप में की गयी. घटना के संबंध में मृतका के पुत्र मिथुन कुमार ने बताया कि मेरे सभी भाई बहन स्कूल में पढ़ने के लिए चले गये थे. मेरे पिता महेंद्र साव भी रोजना की तरह घर से अपना माल वाहक ठेला चलाने के लिए निकल गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मिथुन ने बताया कि बाजार में मोहल्लेवासियों से सूचना मिली कि मेरी मां की घर में मौत हो गयी है. इसके बाद घर आकर देखा तो मेरी मां जमीन पर अचेत पड़ी थी. वह कमरे में रखे टेबल फैन से सटी थीं. तत्पश्चात, मैंने घर का टोका हटाया तो पंखा मां के शरीर से अलग हो सका. पुत्र ने बताया कि पंखे में करेंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे मेरी मां की मौत हो गयी. इधर, मृतका के पति महेंद्र साव ने बताया कि उनका अपने गोतिया के उपेंद्र साव से संपत्ति विवाद को लेकर पिछले दस वर्षों से झगड़ा चल रहा है.

मामला कोर्ट में है. उन्होंने आशंका जतायी है कि मेरे गोतिया ने मेरी पत्नी को करेंट लगाकर मारा है. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. बिहार थानाध्यक्ष आरके मजूमदार ने बताया कि शव को बरामद कर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतका के चार पुत्र एवं एक पुत्री हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन