ePaper

सड़क पर कद्दू फेंक किसानों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 10 Jun 2018 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर कद्दू फेंक किसानों ने किया प्रदर्शन

पटना : बिहार के नालंदा जिले के किसानों ने सड़क पर कद्दू फेंककर विरोध-प्रदर्शन किया. किसान लागत से भी कम भाव मिलने से आक्रोशित थें. किसानों ने कई क्विंटन कद्दू को सड़को पर फेक दिया, जिसके बाद सड़क पर परिचालन बाधित हो गया. किसानों ने उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण जिले के नूरसराय में […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के नालंदा जिले के किसानों ने सड़क पर कद्दू फेंककर विरोध-प्रदर्शन किया. किसान लागत से भी कम भाव मिलने से आक्रोशित थें. किसानों ने कई क्विंटन कद्दू को सड़को पर फेक दिया, जिसके बाद सड़क पर परिचालन बाधित हो गया. किसानों ने उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण जिले के नूरसराय में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कद्दू बिछा रखी है, जिस पर आने जाने वाले वाहन गुजर रहे हैं. विदित हो कि लगभग एक माह पहले सासाराम में एक रुपए किलो की कीमत भी नहीं मिलने के कारण किसानों ने टमाटर सड़क पर फेंक कर अपना विरोध जताया था.

वहीं, कुछ दिन पूर्व मध्य प्रदेश में जब किसान आनदोलन के वक्त किसानों ने हजारों लिटर दूध सड़क पर बहा दिया था. जिस पर केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा था कि किसान मीडिया की नजर में आने के लिए इस तरह की हरकत करता है. हालांकि राज्य और केंद्र सरकार चाहे जो भी दावा कर ले, लेकिनअच्छी फसल होने के बावजूद बाजार मूल्य नहीं मिलने के कारण किसानों को लागत भी नहीं निकल पा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन