सड़क हादसे में बेटी की गयी जान, पिता जख्मी
Updated at : 26 May 2018 4:08 AM (IST)
विज्ञापन

सुबह परीक्षा फॉर्म भरने बख्तियारपुर जा रही थी मेधा रानी बिहारशरीफ : सड़क हादसे में बाइक सवार एक बेटी की मौत हो गयी जबकि पिता बुरी तरह से जख्मी हो गये. शुक्रवार को यह घटना जिले के चेरो ओपी क्षेत्र के एनएच 31 स्थित खरूआरा गांव से सटे धोबा पुल के समीप घटी. मृतका की […]
विज्ञापन
सुबह परीक्षा फॉर्म भरने बख्तियारपुर जा रही थी मेधा रानी
बिहारशरीफ : सड़क हादसे में बाइक सवार एक बेटी की मौत हो गयी जबकि पिता बुरी तरह से जख्मी हो गये. शुक्रवार को यह घटना जिले के चेरो ओपी क्षेत्र के एनएच 31 स्थित खरूआरा गांव से सटे धोबा पुल के समीप घटी. मृतका की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहसराय अड्डा मुहल्ला निवासी व एलआईसी अभिकर्ता अवधेश कुमार की तेईस वर्षीया पुत्री मेधा रानी के रूप में की गयी है.
इधर, घटना की सूचना पाकर चेरो ओपी थाना पुलिस ने मृतका एवं उनके जख्मी पिता को सदर अस्पताल पहुंचाया. तत्पश्चात, शव को अंत्यपरीक्षण कराने के बाद उसे दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. हादसे में जख्मी पिता अवधेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से
उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक लेकर चले गये. परिजनों ने बताया कि घटना के दिन सुबह जख्मी अवधेश अपनी पुत्री मेधा के साथ बाइक पर सवार होकर बख्तियारपुर स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज में पुत्री को एमएससी परीक्षा का फॉर्म भराने जा रहे थे. इसी दौरान धोबा पुल के
समीप बिहारशरीफ से पटना की ओर जा रही एक यात्री बस ने बाइक में ठोकर मार दी. इसके बाद बाइक की पिछली सीट पर बैठी जख्मी की पुत्री (मृतका) सड़क पर जा गिरी, जिससे उसका सिर बस के पहिये के नीचे आ गया. इससे घटनास्थल पर ही
उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




