बिंद बाजार में चौकीदारों ने नल को तोड़ा, परेशानी

Updated at : 26 May 2018 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
बिंद बाजार में चौकीदारों ने नल को तोड़ा, परेशानी

बिंद (नालंदा) : स्थानीय बाजार में लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगाये गये नल को गांव के पहरेदारों (चौकीदारों) ने तोड़कर बर्बाद कर दिया. नल का जल पोस्ट को तोड़ देने से लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है. सैंकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. गर्मी के इस मौसम […]

विज्ञापन

बिंद (नालंदा) : स्थानीय बाजार में लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगाये गये नल को गांव के पहरेदारों (चौकीदारों) ने तोड़कर बर्बाद कर दिया. नल का जल पोस्ट को तोड़ देने से लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है. सैंकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. गर्मी के इस मौसम में लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचने से लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. चौकीदारों के खिलाफ लोगों में काफी रोष व्याप्त है. करीब 50 गावों के मुख्य बाजार रहने से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना होता है. नल को तोड़ने के मामले का पर्दाफाश बगल की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुआ.

सात निश्चय योजना के तहत बिंद बाजार में एक माह पहले नल के जल का स्टैंड पोस्ट लगाया गया था. बाजारवासियों व दुकानदारों में चौकीदारों के इस प्रकार की कारनामों से काफी नाराजगी है. विदित हो कि छह माह पहले बिंद बाजार चोरी की घटना घटित होने के बाद स्थानीय थाना द्वारा बाजार की पहरेदारी के लिए चौकीदारों को तैनात किया गया है. चौकीदारों ने पहरेदारी के दौरान ही नल को तोड़ दिया. पहले तो लोग असामाजिक तत्वों द्वारा नल को तोड़ देने की अंदेशा जता रहे थे, लेकिन बगल की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज को देखा तो लोग दंग रह गये.

फुटेज का वीडियो स्थानीय मुखिया को उपलब्ध कराया. मुखिया उमेश राउत ने चौकीदारों के इस कारनामे का बीडीओ फुटेज प्रखंड के सभी अधिकारियों के व्हाइट एप पर भेज कर बेलगाम चौकीदारों पर नकेल कसने को कहा. स्थानीय मुखिया ने कहा कि क्षतिग्रस्त किये गये नल की जल्द ही मरम्मत करा दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन