कर्मियों के सामूहिक तबादले पर लगे रोक

Updated at : 26 May 2018 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
कर्मियों के सामूहिक तबादले पर लगे रोक

बिहारशरीफ : कर्मियों के सामूहिक तबादले पर अविलंब रोक लगायी जाये. कर्मियों के लंबित वेतन आदि का शीघ्र भुगतान करने की दिशा में कदम उठाया जाये. वरीयता के आधार पर कर्मियों की अविलंब प्रोन्नति करने की दिशा में ठोस पहल करते हुए कदम उठाया जाये. शुक्रवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : कर्मियों के सामूहिक तबादले पर अविलंब रोक लगायी जाये. कर्मियों के लंबित वेतन आदि का शीघ्र भुगतान करने की दिशा में कदम उठाया जाये. वरीयता के आधार पर कर्मियों की अविलंब प्रोन्नति करने की दिशा में ठोस पहल करते हुए कदम उठाया जाये. शुक्रवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने यह मांग उठायी. मांगों के समर्थन में नालंदा जिले के स्वास्थ्यकर्मियों ने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल परिसर अवस्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया.

चतुर्थवर्गीय कर्मियों को तृतीय कर्मी में दी जाये प्रोन्नति : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई के जिला मंत्री संजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कई वर्षों से लगातार आवंटन की कमी का बहाना बनाकर पूरे वित्तीय वर्ष का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है. बकाये वेतन का भुगतान अविलंब किया जाये. संवर्ग सेवा नियमावली के तहत प्रोन्नति के पदों को सृजित कर वरीयता के आधार पर प्रोन्नति दी जाये. चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को तृतीय वर्ग पद पर प्रोन्नति दी जाये. संघ हमेशा कर्मियों के हित में आवाज बुलंद करता रहा है और आगे भी संघर्ष करता रहेगा. उन्होंने कहा कि कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर चट्टानी एकता का प्रदर्शन कर मिसाल कायम किया है. जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक संघर्ष चरणबद्ध तरीके से आगे भी जारी रहेगा.
सकारात्मक कदम उठाये स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य विभाग कर्मियों के प्रति सकारात्मक नीति अपनाते हुए मांगों को पूरी करने की दिशा में ठोस कदम उठाये. धरना के बाद संघ के शिष्टमंडल सिविल सर्जन से मिलकर मांगों से संबंधित उन्हें ज्ञापन सौंपा. इस अवसर पर प्रह्लाद शर्मा, वृजनंदन प्रसाद, अनिल उपाध्याय, नदीम, अरविंद कुमार, कांति देवी, सुशीला कुमारी, कौशलेंद्र कुमार, सुबोध कुमार, नीलम कुमारी, मनोज कुमार, गिरिजा देवी, कुसुम कुमारी, मीना कुमारी, विमला कुमारी, चिंता कुमारी, अजय कुमार, उषा कुमारी, शकील अहमद, प्रवीण कुमार, निर्मला कुमारी, बबीता कुमारी समेत सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन