भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Updated at : 25 May 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

एकंगरसराय (नालंदा) : तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में पहले से चले आ रहे भूमि विवाद में युवक को गोली मार कर घायल कर दिया गया, जिसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. केशोपुर गांव निवासी प्रमोद पांडेय एवं रोशन पांडेय के बीच आम गैरमजरूआ जमीन पर दखल को लेकर पूर्व से […]
विज्ञापन
एकंगरसराय (नालंदा) : तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में पहले से चले आ रहे भूमि विवाद में युवक को गोली मार कर घायल कर दिया गया, जिसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.
केशोपुर गांव निवासी प्रमोद पांडेय एवं रोशन पांडेय के बीच आम गैरमजरूआ जमीन पर दखल को लेकर पूर्व से ही लड़ाई चल रही थी. बुधवार की रात इस विवाद को लेकर मारपीट व गोलीबारी की घटना में मनीष पांडेय को गोली पेट में लगी. गंभीर स्थित में पटना रेफर किया गया है. इस संबंध में घायल मनीष के पिता प्रमोद पांडेय ने बताया कि दयानंद पांडेय के पुत्र रोशन पांडेय ने बुधवार की रात पांच साथियों के साथ आया और उनके बेटे को गोली मार दी. इस मामले में कई को नामजद किया गया है. तेल्हाड़ा के थानाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




