वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान में जल्द शुरू होगी इमरजेंसी सेवा

Updated at : 24 May 2018 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान में जल्द शुरू होगी इमरजेंसी सेवा

रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक गिरियक : पटना के कमिश्नर आनंद किशोर की अध्यक्षता में बुधवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी के सभागार में हुई. इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने विम्स पावापुरी में इमरजेंसी सेवा जल्द चालू करने और इसमें कमियों को दूर […]

विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक

गिरियक : पटना के कमिश्नर आनंद किशोर की अध्यक्षता में बुधवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी के सभागार में हुई. इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने विम्स पावापुरी में इमरजेंसी सेवा जल्द चालू करने और इसमें कमियों को दूर करने पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही जून तक सभी कमियों को दूर करने तथा अगस्त में इसे चालू करने का प्रस्ताव पास करने को कहा. इस मौके पर आनंद किशोर ने कहा कि विम्स पावापुरी कई मायने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि राजधानी से दूर किसी भी मेडिकल कॉलेज का इमरजेंसी सेवा जनहित में आवश्यक माना गया है.
इस बैठक में श्री किशोर ने मौजूद विभिन्न विभाग के विभागाध्यक्षों से इमरजेंसी सेवा बहाल करने के लिए सभी कमियों को जून के अंत तक दूर करने का सुझाव मांगा. इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ जेके दास एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ ज्ञान भूषण ने सुझाव दिये. किशोर ने 119 नर्सों की बहाली करने को कहा. उन्होंने मेडिकल कॉलेज के वार्डों की सुरक्षा के लिए चार होमगार्ड के अलावा 65 क्लास तीन, जिसमें ओटी सदस्य, ड्रेसर बहाल करने लिए भी जल्द सारी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही. इस अवसर पर बैठक में उपस्थित रोगी कल्याण समिति के सभी सदस्यों ने सभी कमियों जिसमें चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मियों की कमियों को दूर कर जल्द से जल्द इमरजेंसी सेवा बहाल करने की सर्वसम्मति से सहमति बनी. इस मौके पर डीएम डॉ त्यागराजन, राजगीर के एसडीओ संजय कुमार ,कॉलेज के प्राचार्य डॉ जेके दास, अस्पताल अधीक्षक डॉ ज्ञान भूषण आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन