पांच वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित फरार

Updated at : 23 May 2018 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
पांच वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित फरार

दीपनगर थाने के गंगा बिगहा के खंधे में देर शाम हुई घटना पॉस्को एक्ट के अलावा कई धाराओं में दर्ज की गयी प्राथमिकी बिहारशरीफ : पांच वर्षीया बच्ची को अकेली पाकर युवक ने टॉफी का प्रलोभन देकर अपने पास बुलाया. इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. सोमवार […]

विज्ञापन

दीपनगर थाने के गंगा बिगहा के खंधे में देर शाम हुई घटना

पॉस्को एक्ट के अलावा कई धाराओं में दर्ज की गयी प्राथमिकी
बिहारशरीफ : पांच वर्षीया बच्ची को अकेली पाकर युवक ने टॉफी का प्रलोभन देकर अपने पास बुलाया. इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. सोमवार की देर शाम यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव के खंधा स्थित एक मकई के खेत में घटी. बच्ची ने बताया कि युवक से बचने के लिए उसने दांत काटना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसने छोड़ दिया. इधर, शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े. लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया. पीड़ित के परिजनों ने बताया कि थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव निवासी राजू कुमार ने घिनौनी हरकत की है.
एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित व उनके परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपित के विरुद्ध पॉस्को एक्ट के अलावा कई सुसंगत धारा भी लगायी गयी है. इधर, दीपनगर थानाध्यक्ष राहुल ने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन