गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मानपुर का बालू घाट

Updated at : 27 Apr 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मानपुर का बालू घाट

बालू के अवैध उठाव को लेकर देकुली व भोजपुर गांवों के बीच ठनी छापेमारी में बरामद पांच ट्रैक्टरों के मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज बिहारशरीफ : बुधवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से मानपुर थाना क्षेत्र स्थित बालू घाट का इलाका दहल गया. बालू के अवैध उठाव में वर्चस्व बनाने के लिए मानपुर थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

बालू के अवैध उठाव को लेकर देकुली व भोजपुर गांवों के बीच ठनी

छापेमारी में बरामद पांच ट्रैक्टरों के मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज
बिहारशरीफ : बुधवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से मानपुर थाना क्षेत्र स्थित बालू घाट का इलाका दहल गया. बालू के अवैध उठाव में वर्चस्व बनाने के लिए मानपुर थाना क्षेत्र के देकुली एवं भोजपुर गांवाें के लाेगों के बीच गोलियां चलीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 15 से 20 राउंउ फायरिंग की गयी. . हालांकि, मानपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने सिर्फ पांच से छह राउंड फायरिंग की पुष्टि की है. घटना के बाद पुलिस ने मौके से पांच ट्रैक्टरों को बरामद कर लिया तथा इनके मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज की है़ इसमें से तीन ट्रैक्टर बालू से लदा, जबकि दो ट्रैक्टर खाली हैं. इधर, गोलीबारी के बाद दोनों गांवों के बीच तनाव बना हुआ है़ इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.
बालू माफियाओं के विरोध पर मामला बिगड़ा : सूत्रों के अनुसार, मानपुर थाने के देकुली गांव स्थित बालू घाट पर गांव के बालू माफियाओं द्वारा बालू का उठाव किया जा रहा था. इसी दौरान भोजपुर के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया़ इसके बाद दोनों ओर से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू हो गयी. इससे दोनों गांवों में अफरातफरी मच गयी. इधर, घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ जब मानपुर थानाध्यक्ष अमरेश पहुंचे तो गोलीबारी बंद हो गयी थी़
पहले भी कई बार हो चुकी है लड़ाई
दरअसल, मानपुर थाना क्षेत्र के बालू घाट से अवैध बालू उठाव को लेकर वर्चस्व की लड़ाई पुरानी बात है. सूत्रों के अनुसार, ऐसे मामले में भाड़े के गुंडे भी यहां आते रहते हैं. घटना को अंजाम देने के बाद वापस वे लौट जाते हैं. बावजूद राहत की बात यह है कि ऐसी अप्रिय घटनाओं के बाद भी जान-माल की क्षति नहीं हो पाती है. इस बार भी कोई हताहत नहीं हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन