गड्ढे में पलटा ऑटो, दो यात्रियों की हालत गंभीर

Updated at : 24 Apr 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
गड्ढे में पलटा ऑटो, दो यात्रियों की हालत गंभीर

एकंगरसराय( नालंदा) : एकंगरसराय-इस्लामपुर मुख्य मार्ग एसएच चार पर स्थित बाबू बिगहा व तारापुर गांवों के बीच बस से साइड लेने में ऑटाे 10 फुट गड्ढे में पलट गया. इसमें ऑटो पर सवार करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से एकंगरसराय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती […]

विज्ञापन

एकंगरसराय( नालंदा) : एकंगरसराय-इस्लामपुर मुख्य मार्ग एसएच चार पर स्थित बाबू बिगहा व तारापुर गांवों के बीच बस से साइड लेने में ऑटाे 10 फुट गड्ढे में पलट गया. इसमें ऑटो पर सवार करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से एकंगरसराय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहां से दो लोगों को पटना रेफर कर दिया गया है. ऑटो पर चावल-गेहूं लदा था. लोग अनाज लेकर एकंगरसराय-इशाकपुर से इस्लामपुर थाने के मलबीघा गांव जा रहे थे.

इसी दौरान अचानक बाबू बिगहा व तारापुर गांवों के बीच मे मुख्य मार्ग पर बस से साइड लेने में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे ऑटो पर सवार बबीता देवी, कांति देवी, मधु कुमारी, कमलेश यादव, सोनू कुमार समेत कई लोग जख्मी हो गये. घायलों में से कमलेश यादव व सोनू कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन