अक्षय तृतीया पर गुलजार रहा सर्राफा बाजार, बिके गहने

Updated at : 19 Apr 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर गुलजार रहा सर्राफा बाजार, बिके गहने

बिहारशरीफ : जिले में बुधवार को अक्षय तृतीया का व्रत सुहागिन महिलाओं ने रखा. महिलाओं ने भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी के साथ गौरी की भी पूजा की. अक्षय फल देने वाले अक्षय तृतीया के अवसर पर स्वर्ण आभूषण खरीदने वालों की भी भीड़ सर्राफा बाजारों में उमड़नी रही. इस संबंध में प्रसिद्ध धनेश्वर घाट हनुमान […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिले में बुधवार को अक्षय तृतीया का व्रत सुहागिन महिलाओं ने रखा. महिलाओं ने भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी के साथ गौरी की भी पूजा की. अक्षय फल देने वाले अक्षय तृतीया के अवसर पर स्वर्ण आभूषण खरीदने वालों की भी भीड़ सर्राफा बाजारों में उमड़नी रही. इस संबंध में प्रसिद्ध धनेश्वर घाट हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित गोपाल कृष्ण पांडेय ने कहा कि अक्षय तृतीया को एक साथ तीन जयंतियां मनायी जाती हैं. वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान परशुराम जयंती, मां अन्नपूर्णा जयंती तथा मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था. इसलिए शुभ कार्य करने के लिए अक्षय तृतीया अत्यंत शुभ माना जाता है.

इस दिन नया कारोबार, व्यापार, गृह प्रवेश तथा विवाह आदि जैसे शुभ कार्य भी किये जाते हैं. सोने चांदी की खरीदारी करने से घर में लक्ष्मी की वृद्धि होती है. इस दिव्य योग में दान पुण्य भी करना अत्यंत शुभ होता है. इस दिन अन्न, जल, पूरित घड़ा या कलश दान करना चाहिए. इससे व्यक्ति को धन ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. यह मां लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे अच्छा दिन है. पुराणों के अनुसार सत्तु, चने की भींगी दाल, स्वर्ण एवं जल पूर्ण कलश का दान किया जाता है.

करोड़ों का हुआ कारोबार, लाइट वेट ज्वेलरी की अधिक डिमांड
सोने-चांदी की खरीदारी से होने के कारण बुधवार को शहर की सर्राफा बाजार सुबह से ही गुलजार रहा. शहर की सर्राफा बाजार, चौक बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की भारी भीड़ रही. लोगों ने जमकर सोने तथा चांदी के जेवरों की खरीदारी की. इस संबंध में अतुल रस्तोगी ने बताया कि ग्राहकों की पसंद का ध्यान रखते हुए इस बार सोने-चांदी के लाइट वेट जेवरों, डायमंड ज्वेलरी, चांदी की ज्वेलरी आदि की अत्याधुनिक रेंज जुटायी गयी थी, जो ग्राहकों को खूब पसंद आये. इधर, प्रसिद्ध ज्वेलर्स गोवर्धन लाल रस्तोगी ज्वेलर्स के संचालक मनोज कुमार ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर लोग सोने की खरीदारी को विशेष महत्व देते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन