शहर के तीन दुकानदारों पर होगी एफआईआर

बिहारशरीफ : शहर के तीन दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है. शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों के द्वारा सहयोग नहीं किये जाने पर कार्रवाई की गयी है. नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल ने बताया कि सूचना के बाद भी सड़क का अतिक्रमण लोग कर रहे है. नगर निगम क्षेत्र […]
बिहारशरीफ : शहर के तीन दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है. शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों के द्वारा सहयोग नहीं किये जाने पर कार्रवाई की गयी है. नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल ने बताया कि सूचना के बाद भी सड़क का अतिक्रमण लोग कर रहे है. नगर निगम क्षेत्र के कई दुकानदारों द्वारा अपने फर्म के आगे सड़क पर अपना सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है. साथ ही दुकान के आगे ठेला लगाकर व्यवसाय किया जा रहा है.
जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ट्रैफिक की समस्या प्राय:दिन रहती है. वैसे व्यवसायी जो सड़क रास्ता का अतिक्रमण कर रहे हैं. उन्हें कई बार नगर निगम के द्वारा नोटिस देकर हटाये जाने की चेतावनी दी गयी है. इसके बाद भी हटाया नहीं गया है. ऐसे लोगों के खिलाफ नगर निगम के द्वार कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. बुधवार को ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर जुर्माना किया गया. 26 दुकानदारों से जुर्माने की राशि वसूल की गयी.
नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल ने बताया कि पूरे शहर में अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर जुर्माना किया जायेगा. इसके नगर निगम द्वारा आठ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. ऐसे दुकानों को चेतावनी दी गयी है कि शहर की सड़कों का अतिक्रमण करना बंद कर दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




