हिलसा में गल्ला व्यापारी से पांच लाख 20 हजार की लूट

Updated at : 14 Apr 2018 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
हिलसा में गल्ला व्यापारी से पांच लाख 20 हजार की लूट

हिलसा(नालंदा) : बैंक से पैसाें की निकासी कर दुकान जा रहे गल्ला व्यापारी से बाइक सवार दो अपराधियों ने पांच लाख 20 हजार रुपये लूट लिये. पीड़ित व्यापारी ने हिलसा थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, शहर के पाठक टोला निवासी सुनील प्रसाद के पुत्र लक्ष्मण साव एवं शत्रुध्न […]

विज्ञापन

हिलसा(नालंदा) : बैंक से पैसाें की निकासी कर दुकान जा रहे गल्ला व्यापारी से बाइक सवार दो अपराधियों ने पांच लाख 20 हजार रुपये लूट लिये. पीड़ित व्यापारी ने हिलसा थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, शहर के पाठक टोला निवासी सुनील प्रसाद के पुत्र लक्ष्मण साव एवं शत्रुध्न कुमार मिल कर शहर के बजरंग बाग में रामबाबू हाईस्कूल के चौक पर अनाज की गद्दी खोले हुए हैं.

शुक्रवार को लक्ष्मण साव भाई शत्रुध्न कुमार को चेक के माध्यम से बैंक से पैसा निकासी करने को कहा. शत्रुध्न कुमार चेक लेकर शहर के काली स्थान के पास स्थित केनरा बैंक पहुंचा और चेक के माध्यम से बैंक से अलग-अलग एकाउंट से कुल पांच लाख 20 हजार रुपये की निकासी की. इसके बाद झोले में रुपये लेकर पैदल दुकान की ओर चल दिये. इसी दौरान मुख्य सड़क पर बाइक पर सवार दो युवकों ने झोले से भरा रुपया छीन लिया और पटना की ओर भाग निकले. व्यापारी द्वारा शोर मचाने के बाद कुछ लोग मोटरसाइकिल से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन दोनों भागने में सफल रहे.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस : अपराधियों की पहचान के लिए बैंक परिसर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है. फुटेज के अनुसार, दोनों युवक काली रंग की मोटरसाइकिल से आये थे. इसके बाद दोनों बैंक परिसर में काउंटर के पास गये. बैंक कर्मी से कुछ बात करने के बाद व्यापारी की रेकी की. उसके बाद व्यापारी के बैंक से निकलने के पहले ही दोनों आगे-पीछे होकर निकले और एक अपराधी पास की दुकान पर एक पेज लेने का बहाना बनाकर व्यापारी का इंतजार करने लगा. जैसे ही व्यापारी बैंक से बाहर रुपयों से भरा झोला लेकर निकला कि दौड़ कर एक युवक बाइक लाने गया और दूसरा युवक बैंक के सामने उक्त मोटरसाइकिल पर बैठा. फिर मात्र दस कदम आगे काली स्थान के पास पीठ पर झोला रखकर जा रहे व्यापारी से लूटपाट की गयी.
नौ मिनट में घटना को दिया अंजाम
व्यापारी शत्रुध्न कुमार करीब 10:40 बजे बैंक परिसर में पैसा निकालने के लिए पहुंचा. बैंक में भीड़ होने के कारण पैसा निकालने में देर हुई. व्यापारी शत्रुध्न कुमार 11:20 बजे बैंक से बाहर निकला. 11:10 बजे अपराधी भी बैंक परिसर में आया और व्यापारी की रेकी करने के बाद 11:19 बजे बैंक से बाहर निकला.
कुछ फुटेज पुलिस के हाथ लगी है. फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है. इस वारदात में कोढ़ा गिरोह के लोगों के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है. इसका पूरे सूबे में जाल बिछा हुआ है. गिरोह के सदस्य की पहचान करना मुश्किल है. इस वारदात में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है, जिसके आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आरके झा, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन