मलमास मेले में इलाज की होगी पुख्ता व्यवस्था

Updated at : 14 Apr 2018 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
मलमास मेले में इलाज की होगी पुख्ता व्यवस्था

राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में मिलेंगी सभी प्रकार की सुविधाएं सिविल सर्जन ने चिकित्सा व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा की बिहारशरीफ : अगले माह से राजगीर में शुरू होनेवाले मलमास मेले में चिकित्सा सेवा की मुकम्मल व्यवस्था रहेगी. राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे मेले में आनेवाले लोगों को असुविधा नहीं […]

विज्ञापन

राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में मिलेंगी सभी प्रकार की सुविधाएं

सिविल सर्जन ने चिकित्सा व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा की
बिहारशरीफ : अगले माह से राजगीर में शुरू होनेवाले मलमास मेले में चिकित्सा सेवा की मुकम्मल व्यवस्था रहेगी. राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे मेले में आनेवाले लोगों को असुविधा नहीं होगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक के साथ बैठक कर चिकित्सा व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा की. मलमास मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग है. राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी व ओटी को अपडेट किया जायेगा. सिविल सर्जन ने उपाधीक्षक को निर्देश दिया है कि वार्ड में बेडों को भी पूरी तरह से दुरुस्त करें.
चादर, आवश्यक दवाएं समेत अन्य सामग्री का भंडारण कर लें. समय-समय पर आवश्यक दवाओं का उठाव जिला भंडार से करें, ताकि मरीजों को दिक्कत नहीं हो. गर्मी को देखते हुए अस्पताल में ओआरएस की व्यवस्था जरूर रखें. सीएस ने अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा है. सफाई में किसी तरह की कोताही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. उपाधीक्षक को मेला अवधि में चिकित्सा व्यवस्था की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी गयी है.
दो नर्सिंग होमों का लिया जायेगा सहयोग
मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु आते हैं. इनके लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना चुनौती है. जरूरत पड़ने पर राजगीर के दो निजी नर्सिंग होमों का भी सहयोग लिया जायेगा. सिविल सर्जन ने बताया कि इसके लिए दो नर्सिंग होमों का चयन किया गया है. चयनित नर्सिंग होमों के संचालकों से संपर्क भी किया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि आवश्यकता पड़ने पर सहयोग करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन