झांसा देकर महिला ने दस हजार उड़ाये इस गिरोह के अब तक हुए दर्जनों शिकार

हिलसा (नालंदा) : मीठी-मीठी प्रेम भरी बातों में उलझाकर भोले-भाले लोगों से रुपये उड़ाने वाले महिलाओं का गिरोह इन दिनों काफी सक्रिय हो गया है. पिछले एक महीने के दौरान यह गिरोह अब तक दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना चुका है. इसी सिलसिले में बुधवार को स्थानीय बिहारी रोड में श्राद्ध कर्म के लिए […]
हिलसा (नालंदा) : मीठी-मीठी प्रेम भरी बातों में उलझाकर भोले-भाले लोगों से रुपये उड़ाने वाले महिलाओं का गिरोह इन दिनों काफी सक्रिय हो गया है. पिछले एक महीने के दौरान यह गिरोह अब तक दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना चुका है. इसी सिलसिले में बुधवार को स्थानीय बिहारी रोड में श्राद्ध कर्म के लिए बर्तन खरीद रहे एक व्यक्ति से महिलाओं के उक्त गिरोह ने दस हजार रुपये उड़ा लिया. पीड़ित व्यक्ति की निशानदेही पर पुलिस तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस दौरान तीनों महिलाओं के पास से दर्जनों नेल पॉलिश, बिजली का सामान, बर्तन एवं चार हजार रुपये नकद बरामद किया है.
बताया जाता है कि बाढ़ निवासी झपस चौधरी हिलसा थाना क्षेत्र के बाराडीह स्थित अपनी पुत्री की सास के श्राद्ध कर्म के लिए बर्तन एवं अन्य सामान खरीदने के लिए परिवार के साथ हिलसा बाजार में आये थे. इसी बीच बर्तन खरीदने के क्रम में बिहारी रोड स्थित एक बर्तन दुकान में आये. पूर्व से मौका की तलाश में बैठी महिलाओं के गिरोह ने झपस चौधरी को झांसा देकर उसकी जेब से दस हजार रुपये निकाल लिया. पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में हिलसा थाने में लिखित शिकायत की.
उसकी निशानदेही पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया. महिलाओं के पास से चोरी के दर्जनों नेल पॉलिश, बिजली के सामान, बर्तन एवं चार हजार रुपये नकद बरामद किया गया है. गिरफ्तार महिलाएं थरथरी थाना भतहर गांव की रहने वाली है. इस संबंध में हिलसा के थानाध्यक्ष रत्न किशोर झा ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. शीघ्र ही गिरोह में शामिल अन्य महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




