पत्नी के हत्या आरोपित पति व मां को कैद

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के प्रथम एडीजे शशिभूषण प्रसाद सिंह पत्नी की हत्या के आरोपित पति आनंद यादव को आजीवन कारावास एवं मां समुद्री देवी की उम्र को देखते हुए सात वर्ष कारावास की सजा दी. दोनों ही आरोपित छबिलापुर थाना क्षेत्र के नवसुत गांव वासी है. सजा निर्धारण पर अभियोजन पक्ष से एसडीपीओ दिलीप […]
बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के प्रथम एडीजे शशिभूषण प्रसाद सिंह पत्नी की हत्या के आरोपित पति आनंद यादव को आजीवन कारावास एवं मां समुद्री देवी की उम्र को देखते हुए सात वर्ष कारावास की सजा दी. दोनों ही आरोपित छबिलापुर थाना क्षेत्र के नवसुत गांव वासी है. सजा निर्धारण पर अभियोजन पक्ष से एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बहस की थी,
जबकि मृतका तेतरी देवी का मायका सिलाव थाना क्षेत्र के बलुआ चक गांव है. मृतका के पिता विजय यादव के फर्द बयान पर छबिलापुर थाना के तहत आरोप दर्ज किया गया था, जिसके अनुसार आरोपित की शादी तेतरी के संग हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपियों ने मिलकर मोटरसाइकिल की मांग पूर्ति न होने पर 28 मार्च 2016 को पीड़िता की गला घोंटकर हत्या कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




