ट्रैक्टर पलटा युवक की मौत संतुलन खोने से खाई में पटला ट्रैक्टर
Updated at : 11 Apr 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

पंद्रह वर्षीय युवक हुआ जख्मी घटना से घर, परिवार व गांव में छाया मातम परबलपुर (नालंदा) : स्थानीय थाना क्षेत्र की पिलीच पंचायत अंतर्गत बंगपुर गांव में थ्रेसर सहित ट्रैक्टर पलटने से तीस वर्षीय युवक विवेक कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. साथ ही साथ परिवार के एक अन्य सदस्य राहुल कुमार […]
विज्ञापन
पंद्रह वर्षीय युवक हुआ जख्मी
घटना से घर, परिवार व गांव में छाया मातम
परबलपुर (नालंदा) : स्थानीय थाना क्षेत्र की पिलीच पंचायत अंतर्गत बंगपुर गांव में थ्रेसर सहित ट्रैक्टर पलटने से तीस वर्षीय युवक विवेक कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. साथ ही साथ परिवार के एक अन्य सदस्य राहुल कुमार जो उक्त ट्रैक्टर पर सवार था वह मामूली रूप से जख्मी हो गया. घटना की जानकारी होते ही परिवार पर मानो ब्रजपात गिर गया हो. मृतक विवेक कुमार प्रखंड जदयू के वरीय नेता सह किसान काशी प्रसाद के तीसरा पुत्र था, जो थ्रेसर लदे ट्रैक्टर पर सवार होकर सोमवार के देर रात्रि में थरथरी से अपना गांव बंगपुर आ रहा था. संतुलन खोने से ट्रैक्टर एवं थ्रेसर खाई में पलट गया,
इस कारण उक्त युवक के ट्रैक्टर के नीचे आ गया और घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. एक अन्य युवक राहुल कुमार जो उस पर सवार था, मामूली रूप से चोटिल हो गया है. घटना की सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक विवेक कुमार को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया.
जहां से पोस्टमार्टम कराने के बाद दाह-संस्कार के लिए बंगपुर गांव स्थित उसके परिजन को सौंप दिया गया. मृतक विवेक की पत्नी मिंटु देवी रो-रोकर कहती है के लगेतो बेटवा-बेटिया के पार, कौन सुनत हमर दुख ये रजवा, मृतक विवेक की शादी पांच वर्ष पूर्व पूरे दैविक परंपरा के साथ संपन्न हुई थी. तब से वह खेती-बारी कर परिवार चला रहा था. मिंटु देवी और विवेक को वारिस के रूप में चार वर्ष का एक पुत्र एवं ढाई वर्ष की एक पुत्री है. अपने पति की मौत से मिंटु देवी रोते-रोते होश खो बैठती है. इस घटना से पूरे में सन्नाटा पसर गया. लोगों की भीड़ जुटी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




