पकड़ुआ विवाह मामले में गोतिया के बीच मारपीट, पांच जख्मी

बिहारशरीफ/ हरनौत. पहले जबरन युवक को पकड़कर अपनी साली से शादी करा दी और फिर जब विवाद होने लगा तो लाठी-डंडे से लैस होकर अपने साढ़ू के परिवार के पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया. सोमवार की सुबह यह घटना हरनौत थाना क्षेत्र के गोखुलपुर गांव उस समय घटी, जब गोतिया के दो […]
बिहारशरीफ/ हरनौत. पहले जबरन युवक को पकड़कर अपनी साली से शादी करा दी और फिर जब विवाद होने लगा तो लाठी-डंडे से लैस होकर अपने साढ़ू के परिवार के पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया. सोमवार की सुबह यह घटना हरनौत थाना क्षेत्र के गोखुलपुर गांव उस समय घटी, जब गोतिया के दो लोग आपस में भिड़ गये. तत्पश्चात, इस घटना में एक पक्ष के घायल युवक छोटू कुमार, सुगनी देवी, रंजन कुमार व शंकर कुमार अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे.
घायल सुगनी देवी ने बताया कि उनके विरोधी गोतिया के किशोर राम ने मेरे पुत्र को पकड़कर अपनी साली से जबरन शादी करा दी. इसके बावजूद भी हमलोग राजी खुशी बहू को घर में रख रहे थे. उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह मेरे गोतिया के किशोर राम, युगल राम, राहुल कुमार समेत उनके आठ-दस सहयोगी घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे और जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो मेरे परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




