रुपये निकालने के लिए लगी बैंक के बाहर कतार

Updated at : 10 Apr 2018 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
रुपये निकालने के लिए लगी बैंक के बाहर कतार

बिंद पीएनबी में नोटबंदी कि समय का दिखा नाजरा खातेदारी उपभोक्ता को हो रही है परेशानी बिंद (नालंदा) : स्थानीय प्रखंड के पंजाब नेशनल बैंक बिंद में लोगो को नोटबंदी के समय का नजारा दिख रहा है. लोगों को पैसा निकालने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बैंक के बाहर पैसा […]

विज्ञापन

बिंद पीएनबी में नोटबंदी कि समय का दिखा नाजरा

खातेदारी उपभोक्ता को हो रही है परेशानी
बिंद (नालंदा) : स्थानीय प्रखंड के पंजाब नेशनल बैंक बिंद में लोगो को नोटबंदी के समय का नजारा दिख रहा है. लोगों को पैसा निकालने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बैंक के बाहर पैसा जमा करने और निकालने वालो की लंबी कतार लगी हुई है. फिर भी लोगों को मन मुताबिक पैसा नहीं दिया जा रहा है. जमा करने और निकासी के लिए बैंकों में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा. लोगों के सब्र का बांध भी टूटता दिखा. घंटों से लाइन में लगे लोगों के चेहरे पर आक्रोश, परेशानी और निराशा झलकती रही. बैंक अधिकारियों से लोगों की झड़प भी हुई. उम्मीद लिए लोग दिनभर लाइन में लगे रहे और बारी आने का इंतजार करते रहे.
आरबीआई के निर्देशानुसार रुपये देने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए फौरन फीड करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन बैंक में बाहर से पैसा जमा और निकासी की जा रही है. 33000 ग्राहकों वाला पंजाब नेशनल बैंक बिंद में सुबह सात बजे से ही लोगों का जुटना प्रारंभ हो जाता है. दस बजे बैंक खुलते ही लेन-देन प्रारंभ हो जाता है. लोग जान पर खेल कर बैंक से मुख्य मार्ग तक कतार लगा कर इंतजार करते दिखे, जबकि बगल से बड़ी-छोटी गाड़ियां तेज रफ्तार से जाती-आती दिखीं. लोगों के चेहरे पर डर का माहौल बना रहता है कि कहीं कोई गाड़ी उन्हें टक्कर न मार दे. बैंक के ग्राहक अजय पटेल ग्राम रसलपुर ने बताया कि बैंक के बाहर से एक ही काउंटर पर पैसा लेन-देन हो रहा है, अंदर जो भी कर्मचारी है. वो अंदर फोन पर बात कर रहे है. वहीं ग्राहक अविनाश कुमार (बिंद) का कहना है कि उन्हें 40 हजार की सख्त जरूरत है, लेकिन सिर्फ 10 हजार की राशि प्रदान किये गये. बिंद निवासी गोपालशरण, कुशहर निवासी राजमणि कुमार, जखौर निवासी राजनीति कुमार, बिसनपुर निवासी सच्चिदानंद प्रसाद, बरहोग निवासी संगीता देवी ने बताया कि वह चार दिनों से सुबह सात बजे आते हैं, लेकिन पासबुक प्रिंटिंग नहीं हो पाती है. वे लोग क्या करें कोई नहीं सुनता.
बोले पदाधिकारी
बिंद बैंक मे लगभग 33 हजार ग्राहक हैं. बैंक बहुत छोटा, जिसके कारण बाहर काउंटर खोलना पड़ता है. इसलिए परेशानी होती है.
रास बिहारी वर्मा, बैक के मुख्य प्रबंधक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन