महिला सिपाही से छेड़खानी में थानेदार हुए सस्पेंड

Updated at : 08 Apr 2018 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
महिला सिपाही से छेड़खानी में थानेदार हुए सस्पेंड

बिहारशरीफ : एक महिला सिपाही द्वारा अपने ही थानेदार पर छेड़खानी का आरोप लगाने के बाद नालंदा के पुलिस महकमे में खलबली मच गयी है. आरोपित नालंदा थाना के प्रभारी बिगाउ राम हैं. छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला सिपाही सपना कुमारी (काल्पनिक नाम) हैं. सूत्रों के अनुसार, सिपाही सपना वर्तमान में नालंदा थाना में […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : एक महिला सिपाही द्वारा अपने ही थानेदार पर छेड़खानी का आरोप लगाने के बाद नालंदा के पुलिस महकमे में खलबली मच गयी है. आरोपित नालंदा थाना के प्रभारी बिगाउ राम हैं. छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला सिपाही सपना कुमारी (काल्पनिक नाम) हैं. सूत्रों के अनुसार, सिपाही सपना वर्तमान में नालंदा थाना में पदस्थापित हैं लेकिन आरोप लगाने के बाद अब इन्हें फिलहाल पुलिस लाइन भेज दिया गया है. हालांकि, नालंदा थानाध्यक्ष बिगाउ राम अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद एवं मनगढ़ंत बता रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी थानेदार द्वारा उक्त महिला सिपाही को कथित तौर पर बिछावन लगाने के दौरान अश्लील हरकत एवं छेड़खानी की गयी. वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने उक्त महिला सिपाही को काम में लापरवाही बरतने पर डांट फटकार लगायी थी, जिससे आक्रोशित होकर उसने मेरे ऊपर ऐसी ओछी हरकत का आरोप लगाया है. इधर, एक थानेदार द्वारा अपने ही थाने में पदस्थापित महिला सिपाही द्वारा कथित छेड़खानी के आरोपों को लेकर नालंदा के पुलिस महकमे में खलबली मच गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन