ऑफिस के कागजात को सड़क पर फेंक कर लगायी आग

Updated at : 07 Apr 2018 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
ऑफिस के कागजात को सड़क पर फेंक कर लगायी आग

पटना-रांची रोड को जाम कर किया हंगामा बिहारशरीफ : एक निजी कंपनी डाटा इंट्री का काम लेने के बाद छात्र-छात्राओं का मेहनताना लेकर भाग गयी. शुक्रवार को जब छात्र-छात्राएं अपना पेमेंट लेने कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लटका हुआ देखा. इससे वे आक्रोशित हो गये और निजी कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़ की. […]

विज्ञापन

पटना-रांची रोड को जाम कर किया हंगामा

बिहारशरीफ : एक निजी कंपनी डाटा इंट्री का काम लेने के बाद छात्र-छात्राओं का मेहनताना लेकर भाग गयी. शुक्रवार को जब छात्र-छात्राएं अपना पेमेंट लेने कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लटका हुआ देखा. इससे वे आक्रोशित हो गये और निजी कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़ की. यह घटना लहेरी थाना क्षेत्र के एलआइसी ऑफिस के समीप एक बिल्डिंग में शुक्रवार की दोपहर घटी. उपद्रव के दौरान आक्रोशितों ने ऑफिस के कई महत्वपूर्ण कागजात को सड़क पर फेंककर उसमें आग लगा दी. इस दौरान साइन बोर्ड समेत वहां रखे फर्नीचर को भी तोड़ डाले. बिल्डिंग के कुछ अन्य ऑफिसों की संपत्ति को निशाना बनाते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया.
इस वजह से करीब एक घंटे तक अफरातफरी मची रही. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह से ही पटना- रांची रोड स्थित एलआइसी बिल्डिंग के समीप डाटा सोर्सेस कंपनी के ऑफिस के पास दर्जनों की संख्या में छात्र – छात्राएं पहुंचने लगे थे. घटना की सूचना पाकर लहेरी थाना पुलिस पहुंची और आक्रोशितों को समझा बुझाकर उपद्रव को शांत कराया. इस मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.
पार्ट टाइम रोजगार के लिए जुड़े थे छात्र-छात्राएं : सड़क जाम कर प्रदर्शन एवं आगजनी कर रहे छात्र – छात्राओं ने बताया कि हमलोग विजन डाटा सोर्सेस नामक कंपनी से पार्ट टाइम रोजगार के लिए जुड़े थे. उनलोगों को कंपनी के संचालक सौरभ कुमार ने एक सप्ताह के लिए 2500 एवं एक माह के 5500 रुपये डाटा इंट्री काम के लिए मेहनताना देने का वादा किया था. जब एक माह बाद सभी अपने पारिश्रमिक लेने पहुंचे तो ऑफिस में ताला लटका मिला. संचालक का मोबाइल भी स्वीच्ड ऑफ मिला.
पीड़ितों के अनुसार, संचालक ने डाटा इंट्री काम देने के एवज में सभी से 1500 रुपये लिये थे और इसके एवज में सादे पेपर का एक बंडल, डॉट पेन एवं स्केल दिये थे. सूत्रों के अनुसार, पहले उक्त कंपनी का ऑफिस खंदकपर था और वहां से इस ऑफिस को हटाकर पटना- रांची रोड स्थित एलआइसी बिल्डिंग के समीप खोला गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन