बाजार समिति परिसर के पास मिला महिला का शव, सनसनी

बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बाजार समिति के पास बुधवार की सुबह एक 30 वर्षीया महिला का शव मिला. इससे सनसनी फैल गयी. लोगों की सूचना पर लहेरी थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. सूत्रों ने बताया कि मृतका विक्षिप्त थी और इधर-उधर भीख मांगकर अपना […]
बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बाजार समिति के पास बुधवार की सुबह एक 30 वर्षीया महिला का शव मिला. इससे सनसनी फैल गयी. लोगों की सूचना पर लहेरी थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. सूत्रों ने बताया कि मृतका विक्षिप्त थी और इधर-उधर भीख मांगकर अपना पेट पाल रही थी.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विक्षिप्त महिला बाजार समिति में जिस जगह पर सोयी थी. वहीं, एक ट्रक भी खड़ी थी. आशंका जतायी जा रही है कि मंगलवार की रात ट्रकचालक ने महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इधर,थाना पुलिस बिंदुबार इस मामले की जांच कर रही है. समाचार भेजे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. इधर, मृतका की पहचान के लिए फिलहाल सदर अस्पताल में उसके शव को सुरक्षित रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




