बंधक बना लाइसेंसी राइफल रिवॉल्वर व लाखों रुपये लूटे
Updated at : 03 Apr 2018 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

सोहसराय थाने के आशा नगर मोहल्ले की घटना बिहारशरीफ : हथियारबंद अपराधियों ने रविवार की रात बिहारशरीफ नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार अददू के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित अरुण नालंदा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद प्रत्याशी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी भी हैं. डकैती की यह बड़ी वारदात सोहसराय […]
विज्ञापन
सोहसराय थाने के आशा नगर मोहल्ले की घटना
बिहारशरीफ : हथियारबंद अपराधियों ने रविवार की रात बिहारशरीफ नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार अददू के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित अरुण नालंदा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद प्रत्याशी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी भी हैं. डकैती की यह बड़ी वारदात सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर मोहल्ले में घटी. इस संबंध में पीड़ित अरुण ने बताया कि लगभग 10-12 की संख्या में हथियारों से लैस अपराधियों ने पहले उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया. जब मैंने अपराधियों का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गयी और तत्पश्चात उनका हाथ- पैर बांध कर अपराधियों ने घर के शौचालय में बंद कर दिया.
उन्होंने बताया कि मेरे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट कर उनलोगों को हथियार के बल पर पहले बंधक बना लिया और फिर घर के एक कमरे में बंद कर दिया. पीड़ित ने बताया कि डकैती की यह घटना इतनी तेजी से घटी कि उनलोगों को थाना पुलिस को सूचित करने का मौका तक नहीं मिला. देर रात्रि होने से पास पड़ोस के लोग भी सो गये थे. पीड़ित ने बताया कि करीब एक घंटे तक हथियारबंद अपराधी उनके घर के बेशकीमती सामान लूटते रहे. उन्होंने बताया कि इस दौरान अपराधियों ने घर में रखे एक लाइसेंसी राइफल, एक रिवाॅल्वर, जेवरात समेत 10 लाख नकद लूट लिये. इधर, घटना की सूचना पाकर एसपी सुधीर कुमार पोरिका, सदर डीएसपी निशित प्रिया एवं सोहसराय थानाध्यक्ष नंद किशोर प्रसाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. एसपी ने बताया कि इस डकैती में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पीड़ित अरुण ने सोहसराय थाने में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




